Team India Full Schedule 2024-25 Update: भारतीय क्रिकेट टीम के 2024-25 के घरेलू सीजन के शेड्यूल में बीसीसीआई ने फेरबदल किया है। इस बदलाव के साथ ग्वालियर को जहां 14 साल बाद अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी मिली है तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी कोलकाता में खेले जाने वाले मैच को सुरक्षा कारणों के चलते 22 जनवरी को शिफ्ट कर दिया गया है।
Team India Full Schedule 2024-25 Update: भारतीय क्रिकेट टीम के 2024-25 के घरेलू सीजन के शेड्यूल में बीसीसीआई ने फेरबदल किया है। इस बदलाव के साथ ग्वालियर को जहां 14 साल बाद अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी मिली है। ये टी20 मैच 6 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी 2025 कोलकाता में खेले जाने वाले मैच को सुरक्षा कारणों के चलते 22 जनवरी को शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, 22 जनवरी को चेन्नई में खेला जाने वाला मुकाबला 25 को होगा। आइये जानते हैं भारतीय क्रिकेट टीम का 2024-25 का अपडेट शेड्यूल।
दरअसल, पहले भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज का पहला टी20 मैच धर्मशाला में खेला जाना था, लेकिन ड्रेसिंग रूम के रेनोवेशन के चलते इस मैच को ग्वालियर के माधव राव सिंधिया स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले ग्वालियर में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 14 साल पहले खेला गया था, जब सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला दोहरा शतक जड़ा था। वहीं, दूसरा बदलाव कोलकाता पुलिस की सुरक्षा चिंत के चलते किया गया है। कोलकाता पुलिस और बंगाल एसोसिएशन ने गणतंत्र दिवस के चलते वेन्यू को शिफ्ट करने की मांग की थी।
16 से 20 अक्टूबर 2024 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला टेस्ट, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
24 से 28 अक्टूबर 2024 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे
1 से 5 नवंबर 2024 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टेस्ट, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
22 से 26 नवंबर 2024 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला टेस्ट, पर्थ स्टेडियम, पर्थ
6 से 10 दिसंबर 2024 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा टेस्ट, एडिलेड ओवल, एडिलेड
14 से 18 दिसंबर 2024 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा टेस्ट, द गाबा, ब्रिस्बेन
26 से 30 दिसंबर 2024 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, चौथा टेस्ट, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न
3 से 7 जनवरी 2025 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पांचवां टेस्ट, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी
22 जनवरी 2025 - भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टी20, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
25 जनवरी 2025 - भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टी20, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
28 जनवरी 2025 - भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टी20, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट
31 जनवरी 2025 - भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टी20, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे
2 फरवरी 2025 - भारत बनाम इंग्लैंड, पांचवां टी20, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
6 फरवरी 2025 - भारत बनाम इंग्लैंड, पहला वनडे, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर
9 फरवरी 2025 - भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा वनडे, बाराबती स्टेडियम, कटक
12 फरवरी 2025 - भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा वनडे, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद