
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुक़ाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा (Photo - BCCI)
PCB Demand India vs Pakistan bilateral Series: टी20 वर्ल्ड कप 2026 और भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बने गतिरोध को सुलझाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रविवार को दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान भेजा है। आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के साथ बैठक की।
इस बैठक में 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान नकवी ने आईसीसी से एक बड़ी डिमांड की है। नकवी ने भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज को फिर से शुरू करने की बात कही है। नकवी ने आईसीसी से अपील की कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और भारतीय सरकार के साथ मध्यस्थता कर इस दिशा में कदम उठाए, ताकि दोनों देशों के बीच नियमित द्विपक्षीय मैच हो सकें।
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेली गई थी, जब पाकिस्तानी टीम ने भारत का दौरा किया था। उस समय तीन वनडे और दो टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। इसके बाद से दोनों देश सिर्फ आईसीसी या एशिया क्रिकेट काउंसिल के टूर्नामेंट्स में ही आमने-सामने आए हैं।
पिछले साल फरवरी में हुए पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के संबंध पूरी तरह से खराब हो गए। इसके बाद भारत में पाकिस्तान के बॉयकॉट की मांग उठने लगी। पाकिस्तानी सेलिब्रिटी के सोशल मीडिया अकाउंट भारत में बैन कर दिये गए। इतना ही नहीं पाकिस्तान से जुड़े सभी यूट्यूब चैनल और वेबसाइट भी भारत में बैन कर दी गईं। एशिया कप में भारतीय टीम ने ना तो पाकिस्तान से हाथ मिलाया और ना ही पीसीबी चीफ मोहसीन नक़वी से ट्रॉफी ली।
Updated on:
09 Feb 2026 09:59 am
Published on:
09 Feb 2026 09:59 am
