
भारत और पाकिस्तान के बीच एक साल में खेले गए 11 मुक़ाबले। (Photo - BCCI/x)
India vs pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण पिछले 13 वर्षों से कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली गई है। दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में हुई थी, जब पाकिस्तानी टीम ने भारत का दौरा किया था। उस समय तीन वनडे और दो टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। इसके बाद से दोनों देश सिर्फ आईसीसी या एशिया क्रिकेट काउंसिल के टूर्नामेंट्स में ही आमने-सामने आए हैं।
पिछले साल फरवरी में हुए पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के संबंध पूरी तरह से खराब हो गए। इसके बाद भारत में पाकिस्तान के बॉयकॉट की मांग उठने लगी। पाकिस्तानी सेलिब्रिटी के सोशल मीडिया अकाउंट भारत में बैन कर दिये गए। इतना ही नहीं पाकिस्तान से जुड़े सभी यूट्यूब चैनल और वेबसाइट भी भारत में बैन कर दी गईं। एशिया कप में भारतीय टीम ने ना तो पाकिस्तान से हाथ मिलाया और ना ही पीसीबी चीफ मोहसीन नक़वी से ट्रॉफी ली।
लेकिन क्या भारत सच में पाकिस्तान का बॉयकॉट कर रहा है या ये सब सिर्फ एक दिखावा है? भारत पिछले एक साल में कोई बाइलेटरल सीरीज़ खेले बिना पाकिस्तान से अबतक आठ मुक़ाबले खेल चुका है और अगले एक महीने में तीन और मुक़ाबले खेले जाएंगे। पुलवामा हमले के ठीक बाद फरवरी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेली गई। भारत ने यहां ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान से मुक़ाबला खेला। वहीं सितम्बर में एशिया कप 2025 में दोनों देशों के बीच एक महीने में तीन मुक़ाबले खेले गए। भारतीय टीम एशिया कप ग्रुप स्टेज, सुपर 4 और फिर फ़ाइनल में पाकिस्तान से भिड़ी।
इसके बाद अक्टूबर में महिला वर्ल्ड कप 2025 के ग्रुप स्टेज में भारतीय महिला और पाकिस्तान महिला टीम ने मैच खेला। वहीं नवंबर में पुरुष राइजिंग स्टार एशिया कप में पाकिस्तान ए और भारत ए के बीच मैच खेला गया। दिसम्बर में अंडर 19 एशिया कप खेला गया। इस टूर्नामेंट में दोनों देशों के बीच दो मुक़ाबले ग्रौओ स्टेज और फ़ाइनल खेला गया।
आज भारत अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान से सुपर सिक्स मुक़ाबला खेलेगा। जो दोनों देशों के बीच पुलवामा हमले के बाद 8वां मुक़ाबला होगा। वहीं 15 फरवरी को भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान से भिड़ेगा। इसी दिन महिला राइजिंग स्टार एशिया कप में महिला इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच मैच खेला जाएगा।
Updated on:
01 Feb 2026 12:11 pm
Published on:
01 Feb 2026 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
