
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 12वें संस्करण में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज करने के उद्देश्य से टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी विराट की सेना ने पूरा दमखम दिखाया। बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में कप्तान कोहली व एबी डिविलयर्स के शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत तीन विकेट खोकर 205 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि ये विशाल स्कोर भी कोलकाता के बल्लेबाजों के लिए बौना साबित हुआ और पांच गेंद शेष रहते ही 206 के लक्ष्य को हासिल कर बेंगलुरु के अरमानों पर पानी फेर दिया। कोलकाता के इस जीत में यह एक ओवर बहुत ही चमत्कारी और लाजवाब रहा, जिसकी बदौलत कोलकाता ने बेंगलुरु को पहली जीत हासिल करने से रोक दिया।
इस ओवर में ऐसे बरसते रहे रन
बता दें कि एक समय लगभग हार की कगारपर पहुंच चुकी कोलकाता की टीम के लिए एक ओवर संजीवनी बनकर आया और वह था टिम साउथी का 19वां ओवर। 19वें ओवर में रसेल ने साउथी की हर गेंद पर ऐसा कारनामा किया कि बेंगलुरु की मुंह से जीत को छिन लिया। दरअसल इस ओवर के पहले कोलकाता को जीत के 12 बॉल में 30 रन की दरकार थी। यहां पर कोलकाता को कोई चमत्कार ही जीता सकता था। वैसे टी-20 मुकाबले में इस तरह के लक्ष्य हासिल हो जाते हैं। बहरहाल, 19वें ओवर की पहली गेंद पर शुभम गिल ने एक रन लेते हुए स्ट्राइक रसेल को दिया। दूसरी गेंद पर रसेल ने डिप मिड-विकेट के उपर से लंबा सिक्स लगाया। अब स्कोर कम होते हुए 10 बॉल में 23 रन हो गए। तीसरी गेंद को एक बार फिर से रसेल ने अपर कट लगाते हुए थर्ड मैन की ओर गेंद को हवाई रास्ते स्टेडियम पहुंचा दिया। इस सिक्स के साथ कोलकाता की उम्मीदें जाग गई और बेंगलुरु के लिए मुश्किलें बढ़ने लगी। इसी के साथ साउथी ने चौथी गेंद यार्कर फेंकी, पर रसेल ने इस गेंद को भी वाइड लॉंग ऑन पर आसमानी रास्ते स्टेडियम पहुंचा दिया। काभी तनाव के बीच साउथी ने पांचवीं गेंद फेंकी, जिसको रसेल ने जमीनी रास्ते सीमा पार पहुंचा दिया। अब कोलकाता को जीत के लिए सात गेंद में सात रन की जरूरत रह गई। साउथी ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद में फिर से यॉर्कर फेंकर रसेल को आउट करना चाहा, लेकिन इस बार भी रसेल ने गेंद को हवाई रास्ते दर्शकदीर्घा में पहुंचा दिया। इस सिक्स के साथ ही बेगलुरु का पहला मैच जीतने का सपना भी टूट गया। 20वें ओवर की पहली गेंद पर गिल ने एक रन लेते हुए कोलकाता को जीत दिला दी। रसेल ने विस्फोट बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंद में 48 रनों की नाबाद पारी खेली।
बेंगलुरु की लगातार पांचवीं हार
इस मैच में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार 205 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद भी पहली जीत दर्ज नहीं कर सके। बेंगलुरु की इस सीजन में लगातार यह पांचवीं हार थी। कोलकाता ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट खोकर 206 के लक्ष्य का हासिल कर लिया। बेंगलुरु की ओर से सबसे अधिक कोहली (84) और एबी डिविलियर्स (63) जबकि कोलकाता की ओर से एंड्रयु रसेल (48) क्रिस लियान (43) रन की पारी खेली।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.