क्रिकेट

विराट अनुष्का को लेकर भोजपुरी गाना वायरल, मज़ा कम गुस्सा ज़्यादा आएगा

दरअसल ये गाना ''kohli भइले भतार anushka के'' विराट और अनुष्का की शादी के अगले ही दिन यानि 12 दिसंबर को अपलोड कर दिया गया था।

2 min read
Dec 29, 2017

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इटली में जाकर गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। जहां दोनों के परिवार वाले ही मौजूद थे। शादी के बाद विराट और अनुष्का हनीमून के लिए भी वहीं से चले गए थे। हालांकि विरुष्का ने शादी की एक नहीं बल्कि दो-दो ग्रैंड पार्टियां दीं। पहली पार्टी दिल्ली के ताज होटल में हुई थी तो दूसरी मुंबई में दी गई।

अब दोनों की शादी को काफी दिन बीच चुके हैं, लेकिन उनके फैंस के बीच दोनों का क्रेज़ अभी तक बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। आज भी विराट और अनुष्का के फैंस उनसे जुड़ी हर खबर को पढ़ रहे हैं। तो इसी सिलसिले में हमारे पास एक बहुत ही बड़ी स्टोरी आई है। बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी को लेकर एक भोजपुरी गाना भी आ गया है। ये गाना सोशल मीडिया साइट यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।

दरअसल ये गाना ''kohli भइले भतार anushka के'' विराट और अनुष्का की शादी के अगले ही दिन यानि 12 दिसंबर को अपलोड कर दिया गया था। लेकिन यहां एक बार फिर से विराट और अनुष्का को इस गाने में जबरन शर्मिंदा करने की कोशिश की गई है। गाने में अनुष्का को काफी ट्रोल भी किया गया है। बता दें कि भोजपुरी एक बेहतरीन बोली है, लेकिन आज कल के कुछ लोग भोजपुरी में जी भरकर गंदगी डालने की कोशिश कर रहे हैं। गाने में अनुष्का को विराट के साथ ही पूरी टीम के लिए अपशकुन बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, हद तो तब हो गई जब इस गाने में अनुष्का को रोहित शर्मा के साथ भी जोड़ दिया गया।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि भोजपुरी सिंगरों ने किसी बड़े स्टार के बारे में गाया हो। इससे पहले सानिया मिर्ज़ा भी भोजपुरी गाने की वजह से शर्मिंदगी का शिकार हुई थीं। यहां तक की सानिया मिर्ज़ा की नथुनी पर भी गाने बनाए जा चुके हैं।

Published on:
29 Dec 2017 03:48 pm
Also Read
View All