क्रिकेट

केदार जाधव की चोट को लेकर बड़ा अपडेट

आईपीएल के शेष बचे मैच नहीं खेल पाएंगे जाधव। मंगलवार से शुरू हो रहे हैं आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले। जाधव को फिट होेने में लगेगा दो सप्ताह का समय।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2019, 3:14 PM IST
Kedar Jadhav

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव की चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। ये तय हो गया है कि वे अब आईपीएल सीज़न 12 में बचे हुए शेष मैचों में नहीं खेल पाएंगे। जाधव का चोटिल होकर बाहर होना उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तगड़ा झटका है।

आपको बता दें कि जाधव और चोटों का चोली-दामन का साथ रहा है। पिछले साल भी मांसपेशियों की समस्या के कारण उन्हें पूरे सीज़न से बाहर होना था।

जाधव रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते हुए कंधे में चोट लगवा बैठे थे। जाधव की चोट इसलिए और गंभीर समस्या है क्योंकि जाधव भारत की वर्ल्ड कप टीम का अहम हिस्सा हैं। जाधव मध्य क्रम के बेहद उपयोगी बल्लेबाज़ हैं।

जाधव की चोट को लेकर विस्तृत जानकारी जो सामने आ रही है वह ये है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और दो सप्ताह के भीतर ठीक हो जाएगी। इसका मतलब ये हुआ कि वे आईपीएल में तो नहीं खेल पाएंगे।

संतोषजनक बात ये है कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले वर्ल्ड तक वे पूरी तरह से फिट हो जाएंगे और खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। वर्ल्ड कप में भारत को अपना पहला मुकाबला पांच जून को खेलना है।

रविवार को हुए मैच के बाद चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लैमिंग ने कहा था कि जाधव का ध्यान अब विश्व कप की तरफ चला गया है क्योंकि वह अब आईपीएल के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे।

Updated on:
6 May 2019, 3:14 PM IST
Published on: