क्रिकेट

MI vs RCB: वानखेड़े में खूब पिटे मुंबई इंडियंस के बॉलर, जानें कैसा रहा बुमराह का प्रदर्शन, सामने 222 रन का लक्ष्य

MI vs RCB 1st Inning Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए विशाल टारगेट है। इस मैच में विराट कोहली और रजत पाटीदार ने बेंगलुरु के लिए अर्धशतक लगाए।

2 min read
Apr 07, 2025

MI vs RCB, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार के शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए। लंबे समय बाद जसप्रीत बुमराह एक्शन में लौटे और खाली हाथ लौटे। अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 222 रन बनाने होंगे। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह सबसे किफायती गेंदबाज रहे और 4 ओवर में सिर्फ 29 रन खर्च किए।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई। बेंगलुरु की पारी का आगाज करने आए फिल साल्ट और विराट कोहली टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए। फिल साल्ट सिर्फ 4 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और अपना अर्धशतक पूरा किया। देवदत्त पडिक्कल 9वें ओवर में 37 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया और 3 छक्कों के साथ 2 चौके लगाए।

पाटीदार और विराट ने जड़े अर्धशतक

पडिक्कल आउट हुए तो कप्तान रजत पाटीदार ने विराट का साथ निभाया। कोहली 15वें ओवर में 42 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। विराट कोहली बुमराह की पहली गेंद पर छक्का मारकर स्टेडियम का माहौल रोमांचक बना दिया। इसके बाद रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने आखिरी ओवरों में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। हालांकि बुमराह ने इस दौरान अपने 2 ओवर में सिर्फ 14 रन खर्च किए। जितेश शर्मा 19 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे। पाटीदार 32 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए।

बुमराह रहे सबसे किफायती

मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 2 और हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट चटकाए। बोल्ट सबसे महंगे गेंदबाज भी रहे और उन्होंने 4 ओवर में 57 रन लुटाए। पंड्या ने भी 45 रन खर्च कर दिए। बुमराह को कोई सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन खर्च किए। दीपक चाहर ने 2 ओवर में 29 रन खाए तो मिचेल सेंटनर ने 4 ओवर में 40 रन लुटाए। विग्नेश पुथुर ने 1 ओवर में 10 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया।

Updated on:
07 Apr 2025 09:40 pm
Published on:
07 Apr 2025 09:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर