25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rohit Sharma Viral Video: ये क्या हो गया रोहित शर्मा को? नेट्स में लड़खड़ाते हुए आए नजर, वीडियो वायरल

MI vs RCB: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस पहले गेंदबाजी कर रही है और टीम को दो सबसे बड़े दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 7 Apr 2025, 7:59 PM IST

Rohit Sharma

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में सोमवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा ने टीम में वापसी की है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा कि उन्होंने ओस को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी का निर्णय किया है। टीम के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि अब लय में लौटने का समय आ गया है। हार्दिक ने कहा कि उनकी टीम ने अब तक अच्छी क्रिकेट खेली है लेकिन उनकी टीम कुछ अहम पलों को अपने पक्ष में भुना नहीं पाई है। हार्दिक ने कहा कि टीम में रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह दोनों की वापसी हुई है।

बता दें कि रोहित शर्मा इससे पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। पंड्या ने टॉस के समय बताया कि प्रैक्टिस के समय वह चोटिल हो गए थे। हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें मैच से आराम दिया गया था। अब वह प्लेइंग 11 में वापस आ गए हैं लेकिन उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह तेज गेंदबाजी के खिलाफ नेट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस वीडियो में दो गेंद दिखाई जा रही है और दोनों पर रोहित शर्मा संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

रोहित शर्मा इस सीजन अब तक आईपीएल में फ्लॉप रहे हैं। यह वजह है कि मुंबई अब तक एक मैच में भी अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई है। मुंबई इंडियंस 4 में से 3 मैच हार चुकी है और 8वें स्थान पर है। 5 बार की चैंपियंस हार्दिक पंड्या की कप्तानी में प्रभावित करने में अब तक असफल रहे हैं। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पंड्या को दी थी और टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी।

IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोबिन मिंज, रायन रिकल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कोर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, करन शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, सत्यनारायण राजू, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान और जसप्रीत बुमराह।

ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्यों फूट-फूट कर रोए थे श्रेयस अय्यर, सीएसके के मैच से पहले किया बड़ा खुलासा