क्रिकेट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया इंटरनेशनल मैचों का कार्यक्रम

1944 के बाद पहली बार 'ऑस्ट्रेलिया डे' पर कोई मैच नहीं खेलेगी टीम। सितंबर से शुरू होगा घरेलू सीज़न, मार्च में होगा समाप्त। इस साल महिला टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी करेगा ऑस्ट्रेलिया।
less than 1 minute read
Australia Cricket Team

मेलबर्न।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ( सीए ) ने इस साल महिला व पुरुष टीमों की घरेलू मैदान पर आयोजित होने वाले मैचों का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इस साल सितंबर से शुरू होने वाले 2019-20 सीज़न में 10 स्थानों पर आठ अंतर्राष्ट्रीय मैच और महिला टी-20 विश्व कप खेला जाएगा।

पुरुष टीम इस सीज़न में श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी, जबकि महिला टीम टी-20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका, भारत और इंग्लैंड का सामना करेगी।

यह सभी मैच एडिलेड ओवल, एलन बॉर्डर फील्ड, ब्लंडस्टोन एरिना, द गाबा, जंक्शन ओवल, नॉर्थ सिडनी ओवल, मनूका ओवल, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, पर्थ स्टेडियम और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे।

पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम इस सीज़न ऑस्ट्रेलिया में होने वाली पहली सीरीज में हिस्सा लेगी। यह एक टी-20 त्रिकोणीय सीरीज़ होगी।

इसके बाद, पाकिस्तान दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ भी खेलेगा जिसमें टेस्ट चैम्पियनशिप का भी मुकाबला शामिल होगा। दूसरा मैच एडिलेड में खेला जाएगा, यह दिन-रात का मुकाबला होगा। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी।

जनवरी 1944 के बाद पहली बार ऐसा होगा कि ऑस्ट्रेलिया डे (26 जनवरी) पर कोई भी मुकाबला नहीं खेल जाएगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के क्रिकेट ऑपरेशन प्रमुख पीटर रोच ने कहा, "पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला टेस्ट मैच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप अंक के लिए ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले पहले मैच होंगे।"

उन्होंने माना कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की अनुसूची बनाना मुश्किल कार्य है क्योंकि क्रिकेट खेलने वाले अन्य नौ प्रमुख देशों का सीज़न भी एक जैसा है। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू सीज़न का अंत मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के साथ होगा।

Updated on:
07 May 2019 05:16 pm
Published on:
07 May 2019 04:52 pm