क्रिकेट

इतिहास रचने से एक कदम दूर स्टेन ने कहा, पोलाक से आगे निकलना अच्छा, लेकिन जीवन में और भी लक्ष्य

स्टेन ने हालांकि कहा है कि उनके पास पोलाक से आगे निकलने के अलावा हासिल करने के लिए काफी कुछ है इसलिए वह इस मुकाम के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं।
less than 1 minute read
Dale Steyn on the cusp of breaking Shaun Pollock’s Test record
इतिहास रचने से एक कदम दूर स्टेन ने कहा, पोलाक से आगे निकलना अच्छा, लेकिन जीवन में और भी लक्ष्य

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन बॉक्सिंग डे से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट मैच में इतिहास रचने से एक कदम दूर हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से एक विकेट ही पीछे हैं। स्टेन ने हालांकि कहा है कि उनके पास पोलाक से आगे निकलने के अलावा हासिल करने के लिए काफी कुछ है इसलिए वह इस मुकाम के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं।

स्टेन के नाम अभी तक 421 विकेट हैं और वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शॉन पोलाक के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने स्टेन के हवाले से लिखा है, "मैं बस खेलना चाहता हूं। मैं इस एक विकेट के बारे में पूछे जा रहे सवाल का जबाव बीते दो साल से दे रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "उस एक विकेट के अलावा मुझे काफी विकेट लेने हैं। मैंने अपने आप को पोलाक से आगे जाने के लिए बचा के नहीं रखा है। आखिरकार और भी कई बड़े लक्ष्य मेरे पास हैं जिन्हें मुझे हासिल करना है। अगर मैं पोलाक को पीछे छोड़ देता हूं तो यह मेरे लिए अच्छी बात होगी। इस तरह के मुकाम हासिल करना सम्मान की बात होती है, लेकिन जब मैं ऐसा करूंगा तो इसके बाद मैं दोबारा अपने मार्क पर आऊंगा और एक और विकेट लेने की कोशिश करूंगा।" पोलाक ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 108 टेस्ट मैच खेले हैं और 421 विकेट लिए हैं। स्टेन ने यह मुकाम सिर्फ 88 टेस्ट मैचों में हासिल कर लिया है।

Published on:
26 Dec 2018 11:34 am
Also Read
View All
‘भारत डरा हुआ है’, अफ़गानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले पूर्व भारतीय कप्तान ने की टी20 टीम के चयन की आलोचना

Teachers Day पर इमोशनल हुए सचिन तेंदुलकर, बोले- पिता ही वो शख्‍स थे, जिन्‍होंने मुझे महान क्रिकेटर बनाया

Duleep Trophy Final: एक और खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी-मोहम्मद शमी का मिलेगा साथ, जानें डिटेल्स

SENA देशों में सीरीज से पहले परिस्थितियों में ढलने के लिए ज्यादा समय चाहता BCCI, आगामी दुबई वर्कशॉप रखेगा मांग

ईस्ट जोन के खिलाफ फाइनल से पहले साउथ जोन ने बढ़ाई अपनी ताकत, मोहम्मद सिराज और देवदत्त पडिक्कल को टीम में किया शामिल