क्रिकेट

डेविड वॉर्नर ने विदाई टेस्ट में रचा इतिहास, जाते-जाते तोड़ गए वीवीएस लक्ष्मण और एबी डी विलियर्स के रिकॉर्ड

David Warner Records: ऑस्ट्रेलिया के स्‍टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सिडनी में आखिरी मुकाबले के साथ टेस्ट क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया है। जाते-जाते भी वह पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण और व साउथ अफ्रीकन बल्‍लेबाज एबी डी विलियर्स के रिकॉर्ड तोड़ गए।
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2024, 10:09 AM IST
david_warner_records.jpg
,,

David Warner Records: ऑस्ट्रेलिया के स्‍टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सिडनी में आखिरी मुकाबले के साथ टेस्ट क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया है। जाते-जाते भी वह पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण और व साउथ अफ्रीकन बल्‍लेबाज एबी डी विलियर्स के रिकॉर्ड तोड़ गए। उन्‍होंने टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इन दोनों दिग्‍गजों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। सिडनी टेस्‍ट में डेविड वॉर्नर ने 57 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह ऑस्‍ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ क्‍लीन स्‍वीप करते हुए 3-0 से सीरीज जीत ली है।


डेविड वॉर्नर ने पाकिस्‍तान के खिलाफ सिडनी टेस्‍ट की दूसरी पारी में 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली है। इसके साथ वॉर्नर के टेस्ट करियर का अंत कुल 8786 रनों के साथ हुआ है। वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में एबी डी विलियर्स (8765) और वीवीएस लक्ष्मण (8781) को पछाड़ते हुए 22वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वॉर्नर ने ये रन कुल 112 टेस्ट की 205 पारियों में 44.59 की औसत के साथ बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 26 शतक और 37 अर्धशतक निकले हैं।

टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले 5वें बल्‍लेबाज बने

टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाजों की बात करें तो इस मामले में सबसे ऊपर रिकी पोंटिंग हैं, जिन्‍होंने कुल 13378 रन बनाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर एलन बॉर्डर 11174 रन, तीसरे पर स्टीव वॉ 10927 रन और 9514 रन के साथ चौथे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं। इस सूची में वॉर्नर 5वें पायदान पर हैं। उन्‍होंने हाल ही में माइकल क्लार्क 8643 रन को पछाड़ा था।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी टेस्‍ट में पाक को रौंदकर 3-0 से किया क्लीन स्वीप

अब सिर्फ टी20 खेलेंगे वॉर्नर

बता दें कि डेविड वॉर्नर ने पहले ही पाकिस्‍तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टेस्‍ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। सिडनी टेस्ट उनके करियर का आखिरी टेस्‍ट रहा। वह पहले ही वनडे क्रिकेट से भी संन्‍यास ले चुके हैं। अब वॉर्नर सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 अंतरराष्‍ट्रीय खेलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि अगर ऑस्‍ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उनकी जरूरत पड़ेगी तो वह वनडे में फिर से वापसी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : डेविड वॉर्नर विदाई भाषण के दौरान हुए भावुक, शानदार फेयरवेल देख आंखों से छलके आंसू

Published on:
Also Read
View All
NZA vs INDA: भारत का तीसरे दिन जबरदस्‍त कमबैक, देवदत्‍त पडिक्‍कल के 199 रन के दम पर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ हासिल की 284 रन की बड़ी बढ़त

इंग्लैंड को कर दिया था जीता घोषित, खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से मिला लिए थे हाथ, लेकिन फिर हुआ ऐसा ‘चमत्कार’ और जीत गया पाकिस्तान

ईशान किशन तीसरे T20I से भी हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिला बल्‍ले से धमाल मचाने का एक और मौका

‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसी पारी नहीं देखी’, शादाब और हारिस की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी के मुरीद हुए शाहीन अफरीदी

Pakistan ODI Tri-Series: इंग्लैंड हार की हैट्रिक के बाद अब भी पहुंच सकता है फाइनल में, समझें पूरा समीकरण