क्रिकेट

DC vs PBKS: श्रेयस अय्यर के अर्द्धशतक से पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 207 रन का लक्ष्य

DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2025 का 66वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।

2 min read
May 24, 2025
Shreyas Iyer (Photo Credit: IANS)

DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2025 का 66वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में टॉस जीता और पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 207 रन का लक्ष्य दिया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। प्रियांश आर्या दूसरे ओवर में महज 6 रन पर आउट हो गए। इसके बाद प्रभसिमरन और जोस इंग्लिस ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी लेते हुए दूसरे विकेट के लिए 21 गेंद में 47 रन की साझेदारी की। हालांकि ताबड़तोड़ अंदाज में खेल रहे जोस इंग्लिस (32 रन) को 5.2वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज विपराज निगम ने उन्हें स्टंप आउट कराकर पंजाब किंग्स को दूसरा झटका दिया। इसके कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए प्रभसिमरन सिंह (28 रन, 18 गेंद) के साथ तीसरे विकेट के लिए 16 गेंद में 22 रन, चौथे विकेट के लिए नेहल वढेरा (16 गेंद में 16 रन) के साथ 28 गेंद में 41 रन, 5वें विकेट के लिए शशांक सिंह (11 रन, 10 गेंद) के साथ 19 गेंद में 26 रन की साझेदारी की।

मार्कस स्टॉयनिस की तूफानी बल्लेबाजी

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने मार्कस स्टॉयनिस के साथ पारी को आगे बढ़ाया और 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्द्धशतक पूरा किया। श्रेयस अय्यर इसके बाद तेजी से रन बताने हुए 17.2वें ओवर में डीप फाइन लेग में मोहित शर्मा को कैच थमा बैठे। श्रेयस अय्यर ने 34 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के संग शानदार 53 रन बनाए।

श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए अजमतुल्ला उमरजई ने महज एक रन बनाकर चलते बने। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने 19वें ओवर में मोहित शर्मा की जमकर धुनाई करते हुए 22 रन कूट डाले, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे। वहीं मार्को जानसेन पारी की आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए हरप्रीत बराड़ ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का ठोका और फिर अगली गेंद पर 1 रन लिया। इसके बाद मार्कस स्टॉनिस ने पारी की आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर पंजाब किंग्स के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन तक पहुंचाया।

मार्कस स्टोयनिस ने 16 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के संग 44 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हरप्रीत बराड़ 2 गेंद में 1 छक्के संग 7 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मुस्तफिजुर रहमान ने तीन विकेट चटकाए

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुस्तफिजुर रहमान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा विपराज निगम और कुलदीप यादव ने 2-2 सफलताएं अर्जित की, जबकि मुकेश कुमार ने 1 विकेट लिया।

Published on:
24 May 2025 09:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर