27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PAK vs NED: नीदरलैंड को 37 रन से हरा पाकिस्तान ने दर्ज़ की टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत

ब्रिस्टल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 6 विकेट खोकर 126 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 18 ओवरों में सिर्फ 89 रन पर सिमट गई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 27, 2026

Pakistan women Cricket Team

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम (Photo Credit - IANS)

Pakistan Women vs Netherlands Women, ICC Women's T20 World Cup 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को पाकिस्तान ने अपने अंतिम लीग मैच में आखिरकार जीत का खाता खोल ही लिया। इस टीम ने काउंटी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 37 रन से जीत हासिल की।

पाकिस्तानी ने बचाई लाज

ग्रुप-ए' की प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तानी टीम 5 में से 1 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर रही, जबकि नीदरलैंड ने सभी पांच मैच गंवाए और 6 टीमों के ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर रही। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपना पहला मैच 64 रन से गंवाया था, जिसके बाद उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश के हाथों 23 रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 113 रन से मैच गंवाया।

पाकिस्तानी ने पहले बल्लेबाजी की

शनिवार को ब्रिस्टल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 6 विकेट खोकर 126 रन बनाए। इस टीम को महज 15 के स्कोर पर मुनीबा अली (12) के रूप में झटका लगा। इसके बाद आयशा जफर ने गुल फिरोजा के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों में 79 रन की साझेदारी की।

फिरोजा का अर्धशतक

आयशा 29 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद गुल फिरोजा ने मोर्चा संभाला, लेकिन दूसरे छोर पर कोई उनका साथ नहीं दे सका। फिरोजा अंत तक नाबाद रहीं, उन्होंने 52 गेंदों में 9 चौकों के साथ 63 रन बनाए। विपक्षी खेमे से आइरिस ज्विलिंग ने 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि हीदर सीगर्स, हन्ना लैंडहीर, कैरोलीन डी लैंग और सिल्वर सीगर्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 18 ओवरों में सिर्फ 89 रन पर सिमट गई। इस टीम को हीदर सीगर्स और फीबे मोल्केनबोअर की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.3 ओवरों में 31 रन की साझेदारी की।

हीदर 16 गेंदों में 5 चौकों के साथ 24 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मोल्केनबोअर 8 रन का योगदान ही टीम के खाते में दे सकीं। यहां से कप्तान बैबेट डी लीड (30) ने मोर्चा संभाला, लेकिन अगले छोर पर कोई उनका साथ नहीं दे सका।

पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना ने महज 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। ये तीनों विकेट 18वें ओवर में निकाले। इनके अलावा, आयशा जफर ने 13 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। डायना बेग और नाशरा संधु ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Women's T20 World Cup 2026