क्रिकेट

IPL Mega Auction 2025: केएल राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में आएंगे नजर, 14 करोड़ रुपए में किया साइन

आईपीएल ऑक्शन 2025 में केएल राहुल को टीम में शामिल करने के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होड़ रही। हालाकि दिल्ली कैपिटल्स ने इसमें बाजी मारी और उन्हें 14 करोड़ रुपए में टीम में शामिल कर लिया।

less than 1 minute read

IPL Mega Auction 2025: केएल राहुल को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित आईपीएल मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपए में साइन किया । केएल राहुल का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। आईपीएल ऑक्शन 2025 में उन्हें टीम में शामिल करने के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होड़ रही। हालाकि दिल्ली कैपिटल्स ने इसमें बाजी मारी और उन्हें 14 करोड़ रुपए में टीम में शामिल कर लिया।

केएल राहुल को इस साल की नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रिलीज कर दिया था। वह 2022 से एलएसजी सेट-अप का हिस्सा थे और पिछले तीन सीजन से टीम की कप्तानी कर रहे थे। 32 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुका है।

केएल राहुल ने आईपीएल में 132 मैचों में 4,683 रन बनाए हैं। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज लीग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक अनुभवी चेहरा है। केएल राहुल एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तीनों प्रारूपों में लगातार राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करता है।

केएल राहुल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया था। इस दौरान उन्हें कुछ खास करने का मौका नहीं मिल सका था। उस दौरान वह सिर्फ 5 मैच खेले थे और सिर्फ 20 रन बना सके थे। आईपीएल में उनके बल्ले से सर्वाधिक रन 2020 सीजन में निकले थे, जहां उन्होंने 14 मैच में 129.34 की स्ट्राइक से 670 रन बनाए थे। 2020 सीजन में उन्होंने 1 शतक और 5 अर्द्धशतक भी लगाया था।

Published on:
24 Nov 2024 06:04 pm
Also Read
View All
RCB vs GT Final: हेजलवुड, भुवनेश्वर और रसिख डार की कहर बरपाती गेंदबाजी, पाटा विकेट पर आरसीबी ने गुजरात को 155 रन पर रोका

वैभव सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ‘ताज’, अवॉर्ड्स से भरेगी झोली, कैश प्राइज के रूप में मिलेंगे इतने करोड़

फ़ाइनल मुक़ाबले में विवाद! आउट देने के बाद वाशिंगटन सुंदर को अंपायर ने पवेलियन से वापसा बुलाया, नाराज़ हुए RCB के कप्तान

Orange Cap Winner IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने 750 से ज्यादा रन बनाकर जीती ऑरेंज कैप, ऐसा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

‘मैंने रॉकेट साइंस जैसा कुछ नहीं किया’, 36 साल की उम्र में भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल भुवनेश्‍वर कुमार के बयान ने जीता दिल