31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL में लगातार दूसरी बार वैभव सूर्यवंशी ने जीता ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का अवार्ड, इनाम में मिली ‘टाटा सिएरा’ कार

इस सीजन वैभव सबसे ऊंचे स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। जिसके लिए उन्हें 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' चुना गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 01, 2026

Vaibhav Suryavanshi

राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav sooryavanshi, Super striker of the Season, IPL 2026: पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) भले ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का खिताब नहीं जीत पाई, लेकिन उनके सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अवार्ड की झड़ी लगा दी है। सूर्यवंशी ने इस सीजन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। जिसके लिए उन्हें सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवार्ड से नवाजा गया है।

इस सीजन वैभव सबसे ऊंचे स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज

सूर्यवंशी ने 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की बेहतरीन औसत से 776 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा। इस सीजन वैभव सबसे ऊंचे स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। जिसके लिए उन्हें 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' चुना गया है। पिछले सीजन भी यह अवार्ड उन्होंने ही जीता था और टाटा कर्व कार जीती थी।

वैभव को टाटा सिएरा कार मिली

इस अवॉर्ड की दौड़ में वही खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने कम से कम 7 मैच खेले हों और न्यूनतम 100 गेंदों का सामना किया हो। जिनका स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर होगा, वही इस खिताब का हकदार बनेगा। वैभव को इस साल टाटा सिएरा कार के साथ 10 लाख रुपये की नकद राशि भी मिली है।

यह दिग्गज भी थे लिस्ट में

इस सीजन सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट की लिस्ट में वैभव के अलावा फिन एलन (214.11), प्रियांश आर्य (211.62), अभिषेक शर्मा (204.72) और रजत पाटीदार (196.76) जैसे दिग्गज बल्लेबाजों शामिल थे।

आरसीबी लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार चैंपियन बनी आरसीबी ने इस बार खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए नया इतिहास रच दिया।

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 155 रन ही बना सकी। गुजरात के लिए वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद अर्धशतक जड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत संतुलित रही। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया और टीम को जीत की मजबूत नींव दी। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 161 रन बनाए और मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026