31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 में किसको मिला कौन सा अवार्ड, वैभव सूर्यवंशी का रहा जलवा, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस साल सबसे ज्यादा पांच अवार्ड अपने नाम किए। आईपीएल के इतिहास में वे ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 01, 2026

IPL 2028 Expansion, Arun Dhumal,

IPL की ट्रॉफी (Photo - IANS)

IPL 2026 all Award winners: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार चैंपियन बनी आरसीबी ने इस बार खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए नया इतिहास रच दिया।

RCB ने दूसरा टाइटल जीत रचा इतिहास

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 155 रन ही बना सकी। गुजरात के लिए वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद अर्धशतक जड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

विराट कोहली ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत संतुलित रही। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया और टीम को जीत की मजबूत नींव दी। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 161 रन बनाए और मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया।

आईपीएल 2026 के लिए दिए जाने वाले सभी अवार्ड की लिस्ट -

विजेता (Champion): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
उपविजेता (Runner-up): गुजरात टाइटंस (GT)
फेयर प्ले अवार्ड: पंजाब किंग्स (PBKS)
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP): वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा 759 रन): वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
पर्पल कैप (सबसे ज्यादा 29 विकेट): कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस)
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
सबसे अधिक छक्के लगाने का अवार्ड - वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
सर्वाधिक चौके मारने का अवार्ड - साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)
सबसे ज्यादा डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटंस)
सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच - मनीष पांडे (कोलकाता नाइट राइडर्स)

वैभव के नाम रहा यह सीजन

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस साल सबसे ज्यादा पांच अवार्ड अपने नाम किए। आईपीएल के इतिहास में वे ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। सूर्यवंशी ने 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की बेहतरीन औसत से 776 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा। वैभव ने इस सीजन पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026