क्रिकेट

Duleep Trophy Final में ईस्‍ट जोन ने रचा इतिहास, तोड़ डाला अपना 40 साल पुराना सबसे बड़े स्‍कोर का रिकॉर्ड

Duleep Trophy 2026 Final में जहां ईशान किशन ने दोहरे शतक के साथ इतिहास रचा है। वहीं, ईस्‍ट जोन ने भी 40 साल पुराने अपने सबसे बड़े स्‍कोर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
2 min read
Sep 07, 2026
Ishan Kishan Double Hundred, East Zone vs South Zone, Duleep Trophy 2026 Final,
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने का जश्‍न मनाते ईशान किशन। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/StarSportsIndia)

East Zone vs South Zone, Duleep Trophy 2026 Final: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। ईशान किशन के दोहरे शतक के दम पर ईस्‍ट जोन ने अपनी पहली पारी में चायकाल तक छह विकेट के नुकसान पर 626 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। यह उसका इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा टोटल है। इस मामले में उसने अक्‍टूबर 1986 में बनाए 561 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

Duleep Trophy में East Zone का सबसे बड़ा स्कोर

रैंकस्कोरओवररन रेटपारीविपक्षीस्थाननतीजातारीख
1626/6*127.64.661साउथ जोनचेन्नईजारी6 सितंबर 2026
2561180.33.101वेस्‍ट जोनपुणेड्रॉ25 अक्टूबर 1986
3551/8d175.03.142वेस्‍ट जोननागपुरजीत21 अक्टूबर 1995
4528178.22.961सेंट्रल जोनपुणेड्रॉ20 अक्टूबर 1986
5484144.43.342सेंट्रल जोनकानपुरड्रॉ11 जनवरी 2001

दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन के लिए डबल सेंचुरी लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

ईशान किशन ने डबल सेंचुरी लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह दिलीप ट्रॉफी में डबल सेंचुरी लगाने वाले ईस्ट जोन के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए और इस शानदार लिस्ट में अरुण लाल और सबा करीम जैसे खिलाड़ियों के साथ शामिल हो गए। वह रेड-बॉल टूर्नामेंट के फाइनल में डबल सेंचुरी लगाने वाले ईस्ट के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

ईशान से पहले अरुण लाल ने दिलीप ट्रॉफी में ईस्ट के लिए दो डबल सेंचुरी लगाई थीं। उन्होंने क्रमश: 287 और 214 रन बनाए थे। सबा करीम के नाम भी ईस्ट के लिए एक डबल सेंचुरी थी, उन्होंने 1995 में नाबाद 200 रन बनाए थे। ईशान ने अपनी जबरदस्त पारी में 27 चौके और सात छक्के लगाए। वह 301 गेंदों पर 250 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

दूसरे दिन टी ब्रेक तक ईस्‍ट जोन 626/6

ईस्ट जोन के कप्तान दमदार पर के दम पर ईस्ट ने साउथ खिलाफ रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। जब ईशान रिटायर्ड हर्ट हुए, तब तक ईस्ट का स्कोर 611/5 हो चुका था। उन्होंने कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी भी की। दूसरे सेशन में ईस्‍ट को छठा झटका 626 के स्‍कोर पर अंकुल रॉय के रूप में लगा, 45 रन बनाकर आउट हुए। टी ब्रेक तक ईस्‍ट ने 6 विकेट के नुकसान पर 626 रन बना लिए हैं। मोहम्‍मद कुनैन कुरैशी 6 रन पर नाबाद हैं।

Updated on:
07 Sept 2026 03:01 pm
Published on:
07 Sept 2026 02:41 pm