क्रिकेट

Eng vs Ind 1st ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, भारतीय प्‍लेइंग XI में गंभीर के दोनों ‘चहेतों’ को मिली जगह

Eng vs Ind 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज मंगलवार को एजबेस्टन में खेला जा रहा है, जिसमें इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है।
2 min read
Jul 14, 2026
England vs India 3rd ODI Toss
भारत बनाम इंग्‍लैंड मैच से पहले टॉस का नजारा। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीनशॉट)

England vs India 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। हैरी ने कहा कि यह एक अच्छी पिच लग रही है, पता नहीं क्या होगा, लेकिन उम्मीद है कि हमारे पास अच्छी बैटिंग करने का मौका है और उम्मीद है कि दूसरी इनिंग में कुछ स्पिन देखने को मिलेगी। हम दो स्पिनर और तीन सीमर के साथ खेल रहे हैं।

वहीं, भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने कहा कि असल में हम भी पहले बॉलिंग करना चाह रहे थे। हमारे लिए यह सीरीज जरूरी है, यहां हमें जो कंडीशन मिलेंगी, वे साउथ अफ्रीका जैसी ही होंगी। सीनियर प्लेयर्स वापस आ गए हैं। हमारी टीम में विराट भाई, रोहित भाई, केएल और बूम वापस आ गए हैं। यह अनुभव हमारे लिए बहुत बड़ा होने वाला है। हम चार सीमर और दो स्पिनर के साथ उतर रहे हैं।

कुलदीप यादव नहीं, गंभीर के चहेतों को मिली जगह

बता दें कि इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्‍लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को फिर मौका नहीं मिल सका है। जबकि हाल ही में खत्‍म हुई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में बेहद साधारण प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर को जगह दी गई है। इन दोनों को हेड कोच गौतम गंभीर का चहेता माना जाता है।

इंग्लैंड बनाम भारत वनडे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

इंग्‍लैंड और भारत के वनडे इंटरनेशनल में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच 110 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 61 मैचों में जीत दर्ज की है, तो इंग्लैंड को 44 जीत नसीब हुई हैं। इसके अलावा 2 मैच टाई रहे हैं और 3 बेनतीजा रहे हैं। इस तरह अभी तक भारत का पलड़ा ज्‍यादा भारी है।

भारत की प्‍लेइंग XI

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग XI

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्‍तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशीद।

Updated on:
14 Jul 2026 03:27 pm
Published on:
14 Jul 2026 03:18 pm