क्रिकेट

बॉल टैंपरिंग: डिविलियर्स ने कहा था कैमरामैन से, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर नजर रखना

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज ने कहा है कि मुझे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर शक हो गया था, तभी मैंने कैमरामैन को निर्देश दिए थे।
2 min read
Mar 27, 2018
Fanie de Villiers Reveal
Fanie de Villiers Reveal

जोहानिसबर्ग: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में बॉल टैंपरिंग के विवाद ने क्रिकेट को शर्मिंदा कर दिया है। इस विवाद में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज फेनी डीविलियर्स ने भी एक खुलासा किया है। उनका दावा है कि उनके सतर्क रहने की वजह से ही बॉल टैंपरिंग का ये विवाद सामने आया है।

30 ओवर के बाद डिविलियर्स को हुआ था शक
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान फेनी डिविलियर्स ने कहा है कि उन्होंने ही कैमरामैन को ये निर्देश दिए थे कि मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर खास नजर रखें। आपको बता दें कि मैच के दौरान फेनी डिविलियर्स कॉमेंट्री कर रहे थे। एक इंटरव्यू में फेनी डीविलियर्स ने कहा है कि सामान्य तौर पर गेंद 30 ओवर के बाद ही रिवर्स स्विंग होती है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज इसे 26वें, 27वें और 28वें ओवर से ही स्विंग करा रहे थे। मैंने सोचा कि अगर वे ऐसा कर पा रहे हैं तो जरुर इसमें कुछ गड़बड़ है।

कैमरामैन से कहा था- बैनक्राफ्ट को फॉलो करो
डीविलियर्स ने कहा हमने कैमरामैन से कहा कि वो ऑस्ट्रेलियाई फील्डरों पर कड़ी नजर बनाकर रखें, क्योंकि वे कुछ तो अलग कर रहे थे। उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे तक चौंकन्ने होकर सभी खिलाड़ियों पर नजर बनाए रखी उसके बाद कुछ गड़बड़ देखकर कैमरामैन ने कैमरन बैनक्रॉफ्ट को फॉलो करना शुरु किया। आखिर में बैनक्रॉफ्ट गेंद से छेड़छाड़ करते हुए पाए गए।

स्मिथ को हटाया जा चुका है कप्तानी से
आपको बता दें कि बॉल टैंपरिंग के इस विवाद में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने स्टीव स्मिथ को कप्तानी से और डेविड वॉर्नर को उपकप्तानी से हटा दिया है। साथ ही फिलाहल दोनों पर चौथे टेस्ट मैच के लिए बैन लगा दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस एक्शन के बाद आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया है। उनकी जगह रहाणे को कप्तान बनाया गया है। बॉल टैंपरिंग की बात को स्टीव स्मिथ ने भी कबूल कर लिया था। कुछ मीडिया रिपोर्टस में ये कहा जा रहा है कि स्मिथ पर लगा बैन और बढ़ाया जा सकता है।

Published on:
27 Mar 2018 03:55 pm
Also Read
View All
Sir Garry Sobers Passes Away: महान खिलाड़ी गैरी सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में दौड़ी शोक की लहर

‘बात इतनी आगे कैसे बढ़ गई’, रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर अश्विन ने BCCI के सिलेक्टर्स पर बोला हमला

Eng vs Ind 3rd ODI Timing: लॉर्ड्स में शाम को नहीं दोपहर से शुरू होगा भारत-इंग्लैंड निर्णायक वनडे, भारतीय फैंस नोट कर लें टाइमिंग

लॉर्ड्स ODI से पहले भारत को बड़ा झटका, वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच से बाहर

Rohit Sharma Retirement: क्‍या रोहित शर्मा लॉर्ड्स में खेलेंगे आखिरी इंटरनेशनल मैच? रवि शास्त्री ने किया कंफर्म, बोले- रोहित और चयनकर्ताओं के बीच हुई थी बातचीत