क्रिकेट

इस क्रिकेटर ने 15 साल की उम्र में कर दिया वो कारनामा, जिसके लिए तरसते हैं दिग्गज, डेब्यू मैच में मचाई सनसनी

Fanny Utagushimaninde youngest batsman to score a ton in T20 international: रवांडा की 15 वर्षीय फैनी उटागुशिमानिंदे ने लागोस में नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ 65 गेंदों पर 111* रन ठोककर इतिहास रच दिया। वह महिला टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की और डेब्यू मैच में शतक बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
2 min read
Mar 21, 2026
Fanny Utagushimaninde youngest player to score a ton in international T20
फैनी उटागुशिमानिंडे (फोटो: एक्स @RwandaCricket)

Fanny Utagushimaninde youngest batsman to score a ton in T20 international: क्रिकेट इतिहास में कई बड़े-बड़े नाम ऐसे हैं जो पूरे करियर में एक भी टी20 इंटरनेशनल शतक नहीं लगा पाए, लेकिन रवांडा की फैनी उटागुशिमानिंदे ने महज 15 साल की उम्र में वो कर दिखाया जो दुनिया के तमाम खिलाड़ी करने में नाकाम रहे। शुक्रवार को लागोस में डेब्यू मैच के पहले ही दिन उन्होंने सुनहरे अक्षरों में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट का ऐसा इतिहास लिखा जो आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

सबसे युवा शतकवीर बनी फैनी

नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी20 इंटरनेशनल (NCF Women's T20I) टूर्नामेंट में लागोस के ताफावा बलेवा स्क्वायर क्रिकेट ओवल पर घाना के खिलाफ खेलते हुए उटागुशिमानिंदे ने 65 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से नाबाद 111 रन बनाए। 170.76 की शानदार स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी ने एक साथ कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

महज 15 साल और 223 दिन की उम्र में उन्होंने महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको (Prosscovia Alako) के नाम था, जिन्होंने 2019 में किगाली में माली के खिलाफ 16 साल और 233 दिन की उम्र में 116 रन बनाए थे। उटागुशिमानिंदे ने यह कीर्तिमान एक साल से भी ज्यादा के अंतर से तोड़ा।

डेब्यू पर शतक जड़ने वाली पहली महिला

फैनी महिला टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गई हैं। डेब्यू मैच में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की कैरन रोल्टन (Karen Rolton) के नाम था, जिन्होंने 2005 में टॉनटन में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 96 रन बनाए थे।

उटागुशिमानिंदे की यह पारी टीम के काम भी खूब आई। रवांडा ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मर्वेल उवासे ने 19 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाकर अहम योगदान दिया। जवाब में घाना की पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 88 रन ही बना सकी। बेल्यस मुरेकातेते ने 4 ओवरों में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। रवांडा ने यह मैच 122 रनों से जीता और उटागुशिमानिंदे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Also Read
View All
Vaibhav Sooryavanshi India Debut: वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलने पर भड़के ये दिग्गज, अगले मैच से पहले कप्तान को किया आगाह

‘अभी उसको पानी पिलाने दो…, सिर्फ आयरलैंड ही नहीं आगे भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगी प्लेइंग 11 में एंट्री, अश्विन ने बताई वजह

वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज हरा चुकी है आयरलैंड, अगर भारत दूसरा मैच हारा तो आयरिश टीम पहली बार जीतेगी टी20 सीरीज

IND vs IRE: प्रसिद्ध कृष्णा-वाशिंगटन सुंदर ने बढ़ाई श्रेयस अय्यर की सिरदर्दी, जल्द ही कट सकता है हमेशा के लिए टीम से पत्ता

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया से हारकर भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में बना सकती है जगह, समझें पूरा समीकरण