क्रिकेट

पांचवां वनडे : श्रीलंका बनाम भारत – टीम इंडिया की नजरें 5-0 की क्लीन स्वीप पर

टीम इंडिया का लक्ष्य श्रीलंकाई जमीन पर पहली बार एकदिवसीय सीरीज में 5-0 की क्लीन स्वीप हासिल करना होगा।

2 min read

कोलंबो। तूफानी अंदाज में खेल रही टीम इंडिया जब रविवार को श्रीलंका के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे में खेलने यहां उतरेगी तो उसका लक्ष्य श्रीलंकाई जमीन पर पहली बार एकदिवसीय सीरीज में 5-0 की क्लीन स्वीप हासिल करना होगा। भारतीय टीम ने अब तक एक बार विदेशी जमीन पर पांच मैचों की सीरीज में 5-0 की क्लीन स्वीप की है जब उसने जिम्बाब्वे को 2013 में 5-0 से हराया था। अब भारत के पास यह उपलब्धि दोहराने का सुनहरा मौका है।

कब-कब भारत ने किया सफाया
भारत ने 2008-09 में अपनी जमीन पर इंग्लैंड को , 2010-11 में न्यूजीलैंड को, 2011-12 में इंग्लैंड को और 2014-15 में श्रीलंका को 5-0 से हराया था। टीम इंडिया श्रीलंका दौरे में लगातार सात मैच जीत चुकी है और लगातार आठवीं जीत की तैयारी में है। भारत ने पहला वनडे नौ विकेट से, दूसरा वनडे तीन विकेट से , तीसरा वनडे छह विकेट से और चौथा वनडे 168 रन से जीता। श्रीलंकाई टीम ने सिर्फ दूसरे वनडे में ही संघर्ष किया जब उसने भारत के सात शीर्ष बल्लेबाज मात्र 131 रन पर गिरा दिए थे लेकिन मेजबान टीम इस स्थिति का फायदा नहीं उठा पाई और यह मैच भी हार गई।

विराट और रोहित फॉर्म में
विराट और रोहित ने पिछले एक दिवसीय मुकाबले में बड़े शॉट खेलते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजी को भी धवस्त कर दिया था। विराट और रोहित के बीच यह तीसरी दोहरी शतकीय साझेदारी थी। विराट-रोहित ने इसी के साथ सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली के रिकार्ड की बराबरी की। विराट ने गौतम गंभीर के साथ मिलकर तीन दोहरी शतकीय साझेदारी की हैं। कप्तान अपनी टीम के एकजुट प्रदर्शन से भी गदगद हैं। उनका कहना है कि इस तरह की विजेता टीम का नेतृत्व करना वाकई सुखद है। टीम एक इकाई के रूप में खेल रही है और मेरे लिए यह सबसे विशेष है। मुझे लगता है कि टीम में जीत की भूख ने ही उसे लगातार जीत की पटरी पर बनाए हुआ है।Þ

श्रीलंका टीम का खराब प्रदर्शन
दूसरी तरफ श्रीलंकाई टीम अपनी जमीन पर लगातार बदतर प्रदर्शन करती जा रही है इससे पहले उसे •िाम्बाब्वे से वनडे सीरीज में 2-3 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था और भारत ने उसे शर्मिंदगी का कड़वा घूंट पिला दिया है। चोटिल कप्तान उपुल तरंगा की जगह कप्तानी संभाल रहे लसित मङ्क्षलगा अपने खिलाडिय़ों खासकर बल्लेबाजों पर भड़के हुए हैं। उन्होंने बल्लेबाजों को जमकर कोसते हुए कहा,Þ यह पूरा टूर्नामेंट हमारे बल्लेबाजों के लिये दुस्वप्न साबित हुआ है। जिन विकेटों पर भारतीय बल्लेबाज आसानी से रन बटोर रहे हैं वहीं हमारे बल्लेबाज बगलें झांकते नजर आ रहे हैं। इस सीरीज में हम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों विभागों में टीम इंडिया से फिसड्डी साबित हुए हैं।


5वीं बार वनडे में क्लीन स्वीप के मकसद से उतरेगी टीम इंडिया
- 2 बार श्रीलंका पर क्लीन स्वीप करने उतरेगा भारत
- 2008-09 में अपनी जमीन पर इंग्लैंड को हरया
- 2010-11 में न्यूजीलैंड को हराया
- 2011-12 में इंग्लैंड को हराया
- 2014-15 में श्रीलंका को 5-0 से हराया था

Updated on:
02 Sept 2017 06:15 pm
Published on:
02 Sept 2017 05:52 pm
Also Read
View All