क्रिकेट

विराट और पंत के ऐड वीडियो का ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उड़ाया मजाक, फैंस ने याद दिला दी ‘औकात’

एक फेशवॉश के विज्ञापन में साथ नजर आए विराट कोहली और ऋषभ पंत पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर ब्रैड हॉज ने किया ट्रोल विराट के फैंस ने सुनाई खरी-खोटी
less than 1 minute read
May 19, 2019
virat kohli and Rishabh pant
virat kohli and Rishabh pant

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ब्रैड हॉज ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया है। दरअसल, ब्रैड हॉज ने विराट कोहली और ऋषभ पंत के नए विज्ञापन वीडियो पर निशाना साधा है। हालांकि विराट के फैंस ने ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर को जवाब देने में जरा भी देर नहीं की।

विराट के फैंस ने याद दिला दी औकात

ब्रैड हॉज ने विराट और ऋषभ पंत के नए ऐड वीडियो को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने विज्ञापन की आलोचना करते हुए कहा है, ‘लोग पैसों के लिए क्या-क्या करते हैं’। हॉज को जवाब देने में विराट के फैंस ने जरा भी देर नहीं की। ब्रैड हॉज के इस ट्वीट पर विराट के फैंस ने भर-भर कर रिप्लाई किए हैं। कई प्रशंसकों ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा की गई बॉल टेम्परिंग को याद किया है, तो कई लोगो ने साफ़ तौर पर कहा है, कि “तू हैं कौन? तेरी औकात क्या हैं?”

ब्रैड हॉज को पड़ी गालियां

विराट के फैंस से पड़ रहीं गालियों के बाद ब्रैड हॉज ने एक और ट्वीट किया। उसमें उन्होंने लिखा कि वह नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘लोग कितने निर्दयी हो सकते हैं। इतने नकारात्मक की गिलासा आधा खाली ही देखते हैं। मैं नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर रहा था। अगर कोई पैसा देगा तो मैं भी ऐसा ही करूंगा।’’

आपको बता दें कि हाल ही विराट कोहली और ऋषभ पंत का नया ऐड वीडियो आया है, जिसमें वो एक फेशवॉश प्रोडक्ट को प्रमोट कर रहे हैं।

ये है वो वीडियो

Updated on:
19 May 2019 08:08 am
Published on:
19 May 2019 08:08 am