क्रिकेट

पुजारा और कार्तिक की टीम में वापसी, उमरान मालिक को भी मिला मौका, देखें दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड दौरे का पूरा स्क्वाड

दक्षिण अफ्रीका से टी20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। चेतेश्वर पुजारा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वहीं दिनेश कार्तिक को टी20 स्क्वाड में चुना गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2022, 5:59 PM IST
india.png

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से टी20 सीरीज और इंग्लैंड के साथ एक टेस्ट मैच खेलेगी। इसके लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने स्क्वाड का चयन कर लिया है। टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की टीम में वापसी हुई है। वहीं पूर्व भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हैं।

पुजारा काउंटी चैंपियनशिप में दो दोहरे शतक और दो शतक लगा चुके हैं। पुजारा ने काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन टू टूर्नामेंट में पांच मैचों की आठ पारियों में 120.00 की औसत से 720 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट मैच के लिए टीम का कप्तान रोहित शर्मा को चुना गया है। वहीं टीम के उपकप्तान लोकेश राहुल हैं। इसके अलावा विकेट कीपर के तौर पर ऋषभ पंत और केएस भारत को मौका दिया गया है।

चयनकर्ताओं ने गेंदबाजों में आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को चुना है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए आवेश खान, उमरान मालिक, अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल को टीम में चुना गया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम - लोकेश राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, वाई चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल , आर बिश्नोई, भुवनेश्वर, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट के लिए भारतीय टीम - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर , मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

Updated on:
22 May 2022, 5:59 PM IST
Published on: