क्रिकेट

389 के स्ट्राइक रेट से आयरलैंड के इस बल्लेबाज ने उधेड़ी गेंदबाजों की बखिया, बाल -बाल बचा युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड

George Dockrell, Ireland vs Oman, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मुक़ाबला आयरलैंड और ओमान के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में आयरलैंड के ऑलराउंडर जॉर्ज डॉकरेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से आयरलैंड ने ओमान के सामने 236 रनों का विशाल लक्ष्य […]

2 min read
Feb 14, 2026
आयरलैंड के ऑलराउंडर जॉर्ज डॉकरेल (photo -EspncricInfo)

George Dockrell, Ireland vs Oman, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मुक़ाबला आयरलैंड और ओमान के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में आयरलैंड के ऑलराउंडर जॉर्ज डॉकरेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से आयरलैंड ने ओमान के सामने 236 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: विराट कोहली ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, बुमराह और शाहीन नहीं इस भारतीय ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

डॉकरेल की तूफानी पारी

डॉकरेल ने तूफानी पारी खेलते हुए 9 गेंद पर पांच छक्के की मदद से नाबाद 35 रन ठोके। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 388.89 का रहा। अगर उन्हें एक ओवर और मिल जाता तो वे भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते थे। युवराज ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद पर अर्धशतक लगाया था।

ओमान के कप्तान लॉर्कन टकर शतक से चूके

ओमान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 25 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों, टिम टेक्टर और रॉस अडेयर, का विकेट खो दिया था। 45 पर तीसरा विकेट हैरी टेक्टर का और 64 पर चौथा विकेट कर्टिस कैंफर का गिरा। इस समय आयरलैंड मुश्किल में लग रही थी।

इसके बाद पांचवें विकेट के लिए कप्तान लॉर्कन टकर और गारेथ डेलानी ने 56 गेंदों पर 101 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी और स्कोर 165 तक पहुंचा दिया। डेलानी 30 गेंद पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। डेलानी के आउट होने के बाद लॉर्कन टकर ने छठे विकेट के लिए जॉर्ज डॉकरेल के साथ छठे विकेट के लिए 19 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी की। टकर को आखिरी ओवर में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका। इस वजह से वह शतक पूरा करने का मौका चूक गए। टकर 51 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 94 रन बनाकर नाबाद रहे।

आयरलैंड ने 5 विकेट पर 235 रन बनाए। आयरलैंड का यह टी20 में सर्वाधिक स्कोर है। टी20 विश्व कप में भी एक पारी का यह सर्वाधिक स्कोर है। आयरलैंड को टी20 विश्व कप 2026 में अपनी पहली जीत का इंतजार है। संभवत: इस मैच में टीम का इंतजार समाप्त हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK Pitch Report: कोलंबो में अबतक नहीं बने 200 रन , बल्लेबाज या गेंदबाज किस मिलेगी मदद? पढ़ें प्रेमदासा स्टेडियम की पिच का हाल

Also Read
View All

अगली खबर