क्रिकेट

GT vs SRH: पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, हैदराबाद और गुजरात के बीच प्‍लेऑफ में पहुंचने की होड़

GT vs SRH: आईपीएल में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर जीटी को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।
2 min read
May 12, 2026
GT vs SRH
टॉस के दौरान जीटी के कप्‍तान शुभमन गिल और एसआएच के कप्‍तान पैट कमिंस। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

GT vs SRH: आईपीएल 2026 का 56वां मैच आज मंगलवार 12 मई को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कमिंस ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमने यहां पहले कभी नहीं खेला है, इसलिए हम पहले गेंद से पिच का जायजा लेना चाहते हैं और फिर लक्ष्य का पीछा करना चाहते हैं। उम्मीद है कि बाद में यह आसान हो जाएगा। हमारे पास अभी तीन मैच बाकी हैं। अब खोने के लिए कुछ भी नहीं है। टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हम भी पहले गेंदबाजी करते- गिल

वहीं, जीटी के कप्‍तान शुभमन गिल ने कहा कि हम देखेंगे कि क्या होता है। मैं आंकड़ों पर ज़्यादा ध्यान नहीं देता। हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। पिछले कुछ मैचों के मुकाबले यह विकेट बेहतर लग रहा है। यह सब आपकी सोच और आपके खेल को लगातार एक जैसा बनाए रखने के बारे में है। यह टूर्नामेंट का आखिरी दौर है और इस समय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना बहुत जरूरी है। हमारी टीम भी वही है।

जीटी बनाम एसआरएच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के आंकड़ों की बात की जाए तो अब तक ये दोनों टीम कुल छह बार आमने-सामने आई हैं। जीटी ने इनमें से पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं तो एसआरएच को सिर्फ एक ही जीत नसीब हो सकी है। इस बार वह पूरे रंग में नजर आ रही है तो गुजरात टाइटंस भी कम नहीं है। फिलहाल गुजरात का पलड़ा कुछ ज्‍यादा भारी नजर आ रहा है। आज देखने वाली बात ये होगी कि कौन बाजी मारने में सफल रहता है।

गुजरात टाइटंस की प्‍लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्‍लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, आर स्मरण, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

Updated on:
12 May 2026 11:33 pm
Published on:
12 May 2026 07:09 pm