IPL 2024, Where and where to watch free match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
GT vs DC, Live Streaming, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 32वां मुक़ाबला गुजरात टाइटन्स (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को आप कब कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं। आइए जानते हैं इस खबर के माध्यम से।
IPL 2024 कब खेला जाएगा गुजरात टाइटन्स (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच?
IPL का 16वां मुक़ाबला गुजरात टाइटन्स (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच बुधवार, 17 अप्रैल यानी आज खेला जाएगा।
IPL 2024: कहां खेला जाएगा गुजरात टाइटन्स (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच?
गुजरात टाइटन्स (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच यह मुक़ाबला हमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2024: कब शुरू होगा गुजरात टाइटन्स (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला?
गुजरात टाइटन्स (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच भारतीय समयानुसार शम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 7. 00 बजे होगा।
IPL 2024: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे IPL के मैच?
इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
IPL 2024: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।
IPL 2024: फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में इंडियन प्रीमियर लीग के सभी मैच देख सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, साई किशोर, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन।
इम्पैक्ट प्लेयर: शाहरुख खान, मानव सुतार, दर्शन नालकंडे, बीआर शरत।
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, इशांत शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: अभिषेक पोरेल, झाए रिचर्डसन, सुमित कुमार, प्रवीण दुबे, कुमार कुशाग्र।