क्रिकेट

नस्लभेदी टिप्पणी कर नप गए पाकिस्तान के कप्तान सरफराज, ICC ने 4 मैच के लिए किया बैन

डरबन में खेले गए वनडे मैच में सरफराज ने फेहलुकवायो पर नस्लभेदी टिप्पणी कर दी थी।
2 min read
Sarfraz Ahmed
Sarfraz Ahmed

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद पर ICC ने सख्त कार्रवाई की है। अफ्रीकी खिलाड़ी पर नस्लभेदी टिप्पणी करने के मामले में ICC ने सरफराज अहमद पर 4 मैचों का बैन लगा दिया है। रविवार को आईसीसी ने ट्वीट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी है।

सरफराज ने अफ्रीकी खिलाड़ी को कहा था 'काला'

आपको बता दें कि सरफराज अहमद ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अफ्रीकी ऑलराउंडर एंडिल फेहलुकवायो पर नस्लीय टिप्पणी की थी, जो कि स्टंप के पास लगे माइक में रिकॉर्ड हो गई थी।

- फेहलुकवायो जिस वक्त बल्लेबाजी कर रहे थे तो पीछे से सरफराज ने उन्हें कहा था, ''हाय काले आदमी, आज तुम्हारी मां कहां बैठी है? आज वो तुम्हारे लिए क्या (प्रार्थना) मांगने वाली हैं?'' इसी के आधार पर सरफराज को आईसीसी के एंटी-रेसिज्म कोड का उल्लंघन करने का दोषी माना गया है और उनपर ये कार्रवाई की गई है।

- हालांकि सरफराज ने अपनी इस हरकत के बाद ट्विटर पर माफी मांगी थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी सरफराज की हरकत को लेकर सफाई जारी की थी।

- आईसीसी के इस एक्शन के बाद सरफराज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अलगे दो वनडे और दो टी-20 मैच में टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे।

- आईसीसी ने कहा, 'सरफराज को अपने द्वारा किए गए अपराध से संबंधित मुद्दों की समझ और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक शिक्षा कार्यक्रम में भाग लेना होगा।' आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि रंगभेद की टिप्पणी पर सरफराज के माफीनामे को ध्यान में रखते हुए उन पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

- सरफराज खान को मिली इस सजा के बाद पीसीबी ने भी ये घोषणा कर दी है कि सरफराज अहमद दौरा छोड़ वापस पाकिस्तान आएंगे। वहीं सरफराज की जगह टी-20 टीम में मोहम्मद रिजवान को मौका दिया गया है। सरफराज की गैरमौजूदगी में शोएब मलिक पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे।

Updated on:
27 Jan 2019 07:35 pm
Published on:
27 Jan 2019 06:43 pm