क्रिकेट

IND vs AFG Day 2 Stumps: मात्र 113 पर अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौटी, डेब्यू मैच में मानव सुथार ने झटके 3 विकेट

भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। जवाब में अफगानिस्तान ने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 113 रन बना लिए हैं।
2 min read
Jun 07, 2026
IND vs AFG
भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है (photo - IANS)

India vs Afghanistan, One-off Test, Day 2 Stumps: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दूसरे दिन भी भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला।

भारतीय गेंदबाजों का जोरदार प्रदर्शन

भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। जवाब में अफगानिस्तान ने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। मानव सुथार ने डेब्यू मुकाबले में तीन विकेट लिए जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को दो विकेट मिले। फिलहाल रहमत शाह 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 41 रन जुटाए। जायसवाल 32 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल ने साईं सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की। सुदर्शन 13 चौकों के साथ 81 रन बनाकर आउट हुए। यहां से कप्तान गिल ने केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन जुटाकर टीम को 247 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

केएल राहुल और गिल का शतक

केएल राहुल 11 चौकों के साथ 100 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद गिल ने ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। गिल 177 गेंदों में 16 बाउंड्री के साथ 126 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पंत ने 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 81 रन की पारी खेली। इनके अलावा, वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से मोहम्मद सलीम सैफी ने 27 ओवरों में 140 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जबकि जियाउर रहमान और हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में अफगानिस्तान ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 39.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। इस टीम को महज 28 के स्कोर पर अब्दुल मलिक के रूप में पहला झटका लगा। अब्दुल टीम के खाते में सिर्फ 16 रन ही जोड़ सके। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने सेदिकुल्लाह अटल (17) के साथ 12 रन और रहमान शाह के साथ 22 रन की साझेदारी की। गुरबाज 40 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद रहमत शाह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े और पांचवें विकेट के लिए अफसर जजई (3) के साथ 15 रन जुटाए। दिन की समाप्ति तक रहमत शाह 81 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 6 चौकों के साथ नाबाद 43 रन बना चुके हैं। भारत की तरफ से डेब्यूटेंट मानव सुथार 15.5 ओवरों में महज 21 रन देकर 3 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 शिकार किए हैं।

Updated on:
07 Jun 2026 05:44 pm
Published on:
07 Jun 2026 05:13 pm
Also Read
View All
IND vs ZIM T20: लगातार हार के बाद वापसी को बेताब टीम इंडिया, लेकिन जिम्बाब्वे के ये 2 घातक गेंदबाज बन सकते हैं बड़ा खतरा

अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही मैच में लगा सकते हैं रिकॉर्ड की झड़ी, लेकिन एक मामले में रहना होगा सावधान

Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 155 पर चार विकेट गवाए, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल

अफगानिस्तान ने किया नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह को मिली ज़िम्मेदारी गुरबाज उप-कप्तान बने