क्रिकेट

IND vs AUS 2nd Test Highlights: डे -नाइट टेस्ट में भारत को फिर मिली शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से हरा सीरीज 1-1 से बराबर की

IND vs AUS: भारत को डे -नाइट टेस्ट में फिर मिली शर्मनाक हार। ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से हरा 1-1 से बराबर की पांच मैचों की सीरीज।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Dec 2024, 11:09 AM IST
Feature image

India vs Australia 2nd Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड ओवल में खेले गए डे -नाइट टेस्ट मेन भारतीय टीम को एक बार फिर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम दूसरी पारी में मात्र 175 रन पर ढेर हो गई थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को मात्र 19 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे मेजबान टीम ने बिना कोई विकेट खोये हासिल कर लिया और 10 विकेट से यह मुक़ाबला जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने नाबाद 12 और नाथन मैकस्वीनी ने नाबाद 10 रन बनाए। यह भारत की डे- नाइट टेस्ट में दूसरी और इस मैदान पर लगातार दूसरी हार है। इससे पहले 2020-21 के दौरे पर भारत एडिलेड टेस्ट में मात्र 36 रन पर ऑलआउट हो गया था। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। पर्थ में खेला गया इस सीरीज का पहला मुक़ाबला भारत ने 295 रनों से जीता था।

एडिलेड ओवल में खेले गए इस मुक़ाबले में भारतीय टीम ने ओवरकास्ट कंडीशन होने के बावजूद पहले बल्लेबाजी की और मात्र 180 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड के ताबड़तोड़ शतक की मदद से पहली पारी में 337 रन बनाए और 157 रनों की लीड हासिल कर ली। दूसरी पारी में एक बार फिर भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और मात्र 175 रन पर ढेर हो गई।

Updated on:
8 Dec 2024, 11:09 AM IST
Published on: