क्रिकेट

IND vs ENG 2nd ODI: कटक में बेहद खतरनाक है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, रोहित ब्रिगेड बना सकती है ये बड़ा रिकॉर्ड

IND vs ENG: भारत ने बाराबती स्टेड‍ियम में अबतक 17 वनडे मैच खेले हैं। इनमें से 13 मैचों में उन्हेंने जीत हासिल की है। वहीं चार में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। इंग्लैंड ने भारत को आखिरी बार यहां जनवरी 2002 में 16 रन से हराया था।
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2025, 7:56 AM IST
Feature image

India vs England 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुक़ाबला कल यानि 9 फरवरी को खेला जाएगा। कटक के बाराबती स्टेड‍ियम में खेले जाने वाले इस मैच में इंग्लैंड की टीम वापसी करना चाहेगी। वहीं भारत की नज़रें टी20 के बाद अब वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमाने पर होंगी। कटक में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खतरनाक है। टीम इंडिया ने यहां बड़ी- बड़ी टीमों को हराया है।

भारत ने बाराबती स्टेड‍ियम में अबतक 17 वनडे मैच खेले हैं। इनमें से 13 मैचों में उन्हेंने जीत हासिल की है। वहीं चार में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। इंग्लैंड ने भारत को आखिरी बार यहां जनवरी 2002 में 16 रन से हराया था। उनके अलावा न्यूजीलैंड ने नवंबर 2003 में चार विकेट, श्रीलंका ने दिसम्बर 1990 में 36 रन और इंग्लैंड ने दिसम्बर 1984 में एक रन से हराया था।

भारत ने कटक में पिछले सात वनडे मुक़ाबले जीते हैं। उन्हें आखिरी बार 21 साल पहले न्यूजीलैंड ने हराया था। ऐसे में रोहित ब्रिगेड के पास लगातार 8वीं जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाने का बड़ा मौका है। भारत और इंग्लैंड के बीच बाराबती स्टेडियम में पहला मुक़ाबला 17 जनवरी 1982 को खेला गया था। तब महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर की 87 गेंदों पर 71 रनों की पारी की दम पर भारत ने यह मैच 5 विकेट से जीता था।

बाराबती स्टेडियम में आंकड़ों के मामलों में इंग्लैंड भारत पर भारी पड़ता है। दोनों देशों के बीच यहां पांच वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से 3 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि भारतीय टीम केवल दो बार जीत सकी है। इंग्लैंड की टीम ने भी कटक में कुल 6 वनडे मुकाबले खेले हैं, इनमें एक मैच 1989 में पाकिस्तान के ख‍िलाफ हुआ था। वहीं, शेष 5 भारत के ख‍िलाफ खेले गए हैं। कुल मिलाकर इंग्लैंड ने कटक में 4 मैच जीते (3 जीत भारत के ख‍िलाफ और 1 पाकिस्तान के ख‍िलाफ) हैं, वहीं 2 मैचों में भारत से हार मिली है।

Updated on:
8 Feb 2025, 7:56 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ranji Trophy: सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने बल्‍ले से शतक के बाद गेंद से भी किया कमाल, अकेले ही आधी टीम को पवेलियन भेजा

IND vs NZ: ऑकलैंड के ईडन पार्क में भी बोलती है बल्लेबाजों की तूती, जहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I

WPL 2027 Auction: वैभव सूर्यवंशी से भी उम्र छोटी है आज विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में उतरने वाली ये खिलाड़ी

अभिषेक शर्मा के निशाने पर चौथे T20I में बड़ा रिकॉर्ड, ऐसे ही खेले तो सूर्या को पीछे छोड़ रोहित-मैक्‍सवेल के स्‍पेशल क्‍लब में होगी एंट्री

मिचेल स्‍टार्क ने टेस्‍ट क्रिकेट में रचा इतिहास, साउथ अफ्रीकी पारी को पहले ही दिन ताश के पत्तों की तरह ढेर कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड