28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WPL 2027 Auction: वैभव सूर्यवंशी से भी उम्र छोटी है आज विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में उतरने वाली ये खिलाड़ी

WPL 2027 Auction youngest player: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 में प्‍लेयर की नीलामी होगा। इस बार ऑक्‍शन में एक खिलाड़ी ऐसी भी उतरेगी, जो वैभव सूर्यवंशी से भी उम्र में छोटी है। आइये आपको इस खिलाड़ी के बार में बताते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Oct 2026, 11:34 AM IST

WPL 2027 Auction youngest player, Vaibhav Sooryavanshi,

वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: IANS)

WPL 2027 Auction youngest player Uma Kashvi: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी में आज 28 अक्‍टूबर को 27 खाली स्लॉट को भरा जाएगा। इस ऑक्‍शन में कई जाने-माने भारतीय और विदेशी क्रिकेटर के साथ कुछ ऐसे युवा चेहरे भी होंगे, जिन पर सबकी नजर रहेगी। इन्‍हीं में से एक है उमा काश्‍वी, जो उम्र में वैभव सूर्यवंशी से भी छोटी हैं। यह देखना दिलचस्‍प होगा कि पांचों फ्रेंचाइजी में से इस युवा प्रतिभा पर कौन सबसे ज्‍यादा बोली लगाकर निवेश करना चाहेगा?

इन बड़े प्‍लेयर्स पर रहेगी सबकी नजर

जनवरी में शुरू होने वाले डब्‍ल्‍यूपीएल के पांचवें एडिशन से पहले सभी फ्रैंचाइजी अपनी-अपनी स्क्वॉड पूरी करना चाहेंगी। इसलिए बोली लगाने के लिए कड़ी टक्कर होगी। बुधवार को कोच्चि में होने वाले ऑक्शन में कुल 146 खिलाड़ी शामिल होंगी, जिसमें टीमों के पास अलग-अलग पर्स साइज और स्क्वॉड की ज़रूरतें होंगी। यूपी वॉरियर्स सबसे ज्‍यादा स्लॉट भरने के साथ ऑक्शन में उतरेगा, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात जायंट्स (GG) अपने ज्‍यादातर कोर खिलाड़ियों को बनाए रखने के बाद टारगेटेड खिलाड़ियों को शामिल करना चाहेंगी।

जिन खिलाड़ियों पर ध्यान जाने की उम्मीद है, उनमें भारतीय क्रिकेटर जी कमलिनी, स्नेह राणा और सुषमा वर्मा के साथ ऑस्ट्रेलियाई स्टार ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन और सोफी मोलिनक्स शामिल हैं। इनके अलावा इस बार उम्र में सबसे छोटी उमा काश्‍वी पर भी अच्‍छी बोली लग सकती है।

उमा काशवी WPL 2027 ऑक्शन में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

15 साल की कर्नाटक की ऑलराउंडर उमा काश्‍वी दिल्ली की अंशु नागर के साथ विमेंस प्रीमियर लीग 2027 उमा काश्वी में सबसे कम उम्र के नामों में शामिल हैं। 15 साल की काश्वी लिस्ट में सबसे कम उम्र की प्लेयर के तौर पर ऑक्शन में शामिल होंगी। काश्वी का जन्म कर्नाटक में 9 अप्रैल 2011 को हुआ था। हालांकि, काश्वी ऑक्शन में अकेली 15 साल की लड़की नहीं होगी। दिल्ली की अंशु नागर भी लिस्ट में शामिल है, जो उनसे करीब तीन महीने बड़ी है।

हरफनमौला खिलाड़ी हैं उमा काश्वी

कर्नाटक की उमा काश्वी राइट आर्म स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। उन्‍होंने छोटी सी उम्र में अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है। काश्वी हाल ही में इंडिया अंडर-19 बनाम श्रीलंका अंडर-19 सीरीज में भी शामिल थीं। जहां उन्होंने तीन टी20 मैचों में चार विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद वनडे मैचों में भी दो विकेट चटकाकर सबका ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग