27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK Tri Series: अपने घर में चौथी बार ट्राई सीरीज का फाइनल खेलेगा पाकिस्तान, जानें पिछले तीनों खिताबी मुकाबलों का हाल

Pakistan ODI Tri Series 2026: पाकिस्तान की टीम अब तक अपने घर में तीन बार वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंची है, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा। अब 31 अक्टूबर को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान के पास खिताब जीतने का सूखा खत्म करने का मौका होगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 27 Oct 2026, 9:53 PM IST

Shaheen Afridi on Shadab Khan

इंग्‍लैंड के खिलाफ विकेट का जश्‍न मनाते शाहीन अफरीदी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ICC)

PAK ODI Tri Series 2026: मंगलवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बना ली। हार के बावजूद पाकिस्तान का टिकट पहले ही कन्फर्म हो चुका था और वह अपने घर में चौथी बार ट्राई सीरीज के खिताबी मुकाबले में उतरने के लिए तैयार है। इस सीरीज की तीसरी टीम इंग्लैंड है, जो शुरुआती तीनों मैच हारकर फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। अपने घर में इससे पहले तीन बार पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज आयोजित की है और तीनों बार वह फाइनल में पहुंची है, लेकिन तीनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा।

ट्राई सीरीज के फाइनल्स का हाल

पहली बार पाकिस्तान ने 1994 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने घर पर ट्राई सीरीज खेली थी, जहां खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 64 रन से पाकिस्तान को हरा दिया था। उसके बाद साल 2004 में पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच ट्राई सीरीज खेली गई थी। सीरीज के फाइनल में भी पाकिस्तान की टीम पहुंच गई और इस बार श्रीलंका ने उसे 119 रन से हरा दिया।

तीसरी बार पाकिस्तान की टीम 2025 की ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंची और इस बार पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रन बनाए, लेकिन न्यूजीलैंड ने 28 गेंद पहले ही 5 विकेट खोकर 243 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया और तीसरी बार भी पाकिस्तान का अपने घर में ट्राई सीरीज जीतने का सपना तोड़ दिया।

31 अक्टूबर को फाइनल

अब चौथी बार ट्राई सीरीज में पाकिस्तान की खिताबी मुकाबले में जगह बना चुकी है और टक्कर श्रीलंका से होगी। इस बार पाकिस्तान की टीम ट्राई सीरीज का खिताब जीतने के सूखे को खत्म करना चाहेगी। साथ ही वह श्रीलंका से 2004 में मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी। पाकिस्तान में खेली जा रही ट्राई सीरीज का खिताबी मुकाबला 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

पाकिस्तान में खेली गई वनडे ट्राई सीरीज

सालशामिल टीमेंफाइनल में पाकिस्तान का प्रतिद्वंद्वीनतीजा
1994पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीकाऑस्ट्रेलियापाकिस्तान 64 रन से हारा
2004पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वेश्रीलंकापाकिस्तान 119 रन से हारा
2025पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीकान्यूजीलैंडपाकिस्तान 5 विकेट से हारा
2026पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंडश्रीलंकाफाइनल 31 अक्टूबर को