इस सीरीज में अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ऐसे तेज गेंदबाज हैं, जिनका इकोनॉमी रेट 10 से कम रहा है। मयंक यादव ने एक ही मैच में 40 रन खर्च किए थे, इसलिए उनका इकोनॉमी रेट 10 रहा है। लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने 11.58 की इकोनॉमी रेट से रन खर्च किए हैं। सीरीज के बचे हुए दो मुकाबलों में अगर भुवनेश्वर पुराने रंग में नहीं दिखते, तो शायद यह उनकी आखिरी सीरीज भी हो सकती है।