28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिषेक शर्मा के निशाने पर तीसरे T20I में बड़ा रिकॉर्ड, ऐसे ही खेले तो सूर्या को पीछे छोड़ रोहित-मैक्‍सवेल के स्‍पेशल क्‍लब में होगी एंट्री

Abhishek Sharma T20I Record: भारत ने अभिषेक शर्मा के शतक की बदौलत मंगलवार को वेलिंगटन में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में अभिषेक ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अब तीसरे टी20 में उनके सामने सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल शतकों का रिकॉर्ड होगा। एक शतक और जड़ते ही वह सूर्या को पीछे छोड़कर रोहित शर्मा और ग्‍लेन मैक्‍सवेल के सबसे ज्‍यादा शतकों के स्‍पेशल क्‍लब में एंट्री कर लेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Oct 2026, 9:38 AM IST

Abhishek Sharma T20I Records

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा। (Photo- IANS)

Abhishek Sharma T20I Century Record: भारत ने मंगलवार को यहां हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ़ अपने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में जबरदस्त बैटिंग करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जबरदस्त बैटिंग की वजह से भारतीय टीम ने 199 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पहले छह ओवर में जादुई 118/0 का स्कोर बनाकर पावरप्ले में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक ने इसके बाद भी तेज खेलना जारी रखा और महज 35 गेंदों पर अपना दूसरा सबसे तेज शतक पूरा किया और फिर भारत को सिर्फ 13.2 ओवर में जीत दिलाई। अभिषेक अगर आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करते हैं, तो वह सूर्यकुमार यादव का सबसे ज्‍यादा शतकों का रिकॉर्ड तोड़कर रोहित शर्मा और ग्‍लेन मैक्‍सवेल के स्‍पेशल क्‍लब में शामिल हो सकते हैं।

T20I में सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले प्‍लेयर की लिस्‍ट में शीर्ष पर पहुंचने का मौका

बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक शर्मा चार शतकों के साथ सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले बल्‍लेबाजों की सूची में पांचवें स्‍थान पर हैं। सूर्यकुमार यादव, करनबीर सिंह और फिल साल्‍ट के भी इतने ही शतक हैं। एक शतक लगाते ही वह इन तीनों को पीछे छोड़कर पांच-पांच शतक लगाने वाले रोहित शर्मा और ग्‍लेन मैक्‍सवेल के स्‍पेशल क्‍लब में शामिल हो जाएंगे। वहीं, एक्टिव प्‍लेयर में इस मुकाम को हासिल करने वाले वह दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी बन जाएंगे।

T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजटीममैचपारियांरनसर्वोच्च स्कोरस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकछक्के
1ग्लेन मैक्सवेलऑस्ट्रेलिया1301182897145*154.42512150
1रोहित शर्माभारत1591514231121*140.89532205
2फिल सॉल्टइंग्लैंड65601852141*163.7441087
2करनबीर सिंहऑस्ट्रिया65642616164174.28420214
2अभिषेक शर्माभारत70692240135196.83414158
2सूर्यकुमार यादवभारत1131073272117162.94425179
3डेरियस विसरसमोआ2323845132142.013338
3मोहम्मद एहसानस्पेन2928903160174.323162
3आदिल बटइस्वातिनी36361355116166.2531078
3सबावून डाविजीचेक गणराज्य46451373115*137.853647

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग