28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिचेल स्‍टार्क ने टेस्‍ट क्रिकेट में रचा इतिहास, साउथ अफ्रीकी पारी को पहले ही दिन ताश के पत्तों की तरह ढेर कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

SA vs AUS 3rd Test: ऑस्‍ट्रेलिया ने केप टाउन में खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और निर्णायक टेस्‍ट में पहले दिन ही साउथ अफ्रीका 329 रन पर ऑआउट कर दिया। इसमें मिचेल स्टार्क की भूमिका अहम रही, जिन्‍होंने छह विकेट लेकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Oct 2026, 8:45 AM IST

SA vs AUS 3rd Test, mitchell starc,

ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क। (फोटो सोर्स: IANS)

South Africa vs Australia 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला केपटाउन में खेला जा रहा है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन क्रिकेट का एक रोमांचक दिन देखने को मिला। साउथ अफ्रीका ने बल्ले से शानदार शुरुआत की, लेकिन दिन के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई टीम खासतौर पर मिचेल स्‍टार्क ने पासा पलट दिया। स्टार्क ने अपने करियर का 20वां टेस्ट पांच विकेट लेकर मेजबान टीम को 329 रन पर ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई। जबकि एक समय प्रोटियाज टीम का स्‍कोर 6 विकेट के नुकसान पर 327 रन था, यहां से स्‍टार्क ने सिर्फ 6 गेंदों में 4 विकेट लेकर विपक्षी टीम को ताश के पत्‍तों की ढेर कर दिया।

शाकिब अल हसन और ताइजुल इस्‍लाम के रिकॉर्ड

बता दें कि टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा पांच विकेट हॉल लेने बाएं हाथ के गेंदबाजों में मिचेल स्‍टार्क ने 20वीं बार ये कारनामा किया है। उन्‍होंने इस मामले में बांग्‍लादेशी गेंदबाज शाकिब अल हसन (19) और ताइजुल इस्‍लाम (19) के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब वह रंगना हेराथ और वसीम अकरम के बाद तीसरे सबसे ज्‍यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं।

शानदार शुरुआत के बाद अंत में बिखरी प्रोटियाज टीम

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम को मार्कस एकरमैन और एडेन मार्करम की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 158 रन साझेदारी हुई। दिन के आखिर में प्रोटियाज टीम का स्कोर 327/6 था, लेकिन स्टार्क अंत में 6 गेंदों पर चार विकेट लेकर मेजबान टीम को समेट दिया। स्टार्क ने 6/72 के आंकड़े के साथ अपने स्‍पेल को खत्म किया।

'मैंने बस दूसरी नई बॉल से कुछ सही बॉलिंग की'

स्‍टार्क ने दिन का खेल खत्‍म होने के बाद कहा कि कहा कि हममें से बहुत से लोग इतने लंबे समय से हैं कि जब हम खेल रहे होते हैं, तो प्रॉब्लम सॉल्व करने की कोशिश करते हैं। मैंने बस दूसरी नई बॉल से कुछ सही बॉलिंग की। पहले घंटे में नई बॉल से ऐसा करना अच्छा होता, लेकिन मुझे लगता है कि यह हमारे ग्रुप की खासियत है। हम दिन का खेल खत्म होने से पहले प्रॉब्लम सॉल्व कर सकते हैं। पहले दो घंटों में साफ तौर पर हमारी सबसे अच्छी शुरुआत नहीं होने पर उन्हें आउट करने के लिए मुझे लगता है कि इतना ही करना होगा।