28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: ऑकलैंड के ईडन पार्क में भी बोलती है बल्लेबाजों की तूती, जहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I

IND vs NZ 4th T20I: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्‍टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। जहां एक बार फिर बल्‍लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। आइये इस मैच से पहले ईडन पार्क के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Oct 2026, 12:25 PM IST

IND vs NZ 4th T20I, Abhishek Sharma and Vaibhav Sooryavanshi,

भारतीय स्‍टार बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

New Zealand vs India 4th T20I: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मंगलवार को मेहमान टीम ने वेलिंगटन में जबरदस्‍त जीत के साथ सीरीज पर 3-0 से कब्‍जा कर लिया। अब इस सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। जहां श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपनी बढ़त को 4-0 करने के इरादे से उतरेगी, ताकि आखिरी मैच भी जीतकर कीवियों के घर में क्‍लीन स्‍वीप किया जा सके। वहीं, मेजबान न्‍यूजीलैंड अपने घर में सम्‍मान बचाने के इरादे से उतरेगी। इस मैच से पहले आज हम आपको ईडन पार्क के रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

244 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए ईडन पार्क में ऑस्‍ट्रेलिया ने 7 गेंद शेष रहते दर्ज की थी जीत

ईडन पार्क में खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में भी बल्‍लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है, क्‍योंकि यहां भी पिच अक्‍सर बल्‍लेबाजों की मददगार रही हैं। यहां सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड ऑस्‍ट्रेलिया के नाम दर्ज है। जब कंगारू टीम ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी 2018 में 18.5 ओवर 245 रन बनाते हुए जीत दर्ज की थी। उस मैच में मेजबान न्‍यूजीलैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया के सामने 244 रन का लक्ष्‍य रखा था। उस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 488 रन बनाए थे, जो कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इस मैदान पर बना दोनों टीमों का सबसे बड़ा टोटल है।

ईडन पार्क ऑकलैंड में T20I के सबसे बड़े टीम स्कोर

रैंकटीमस्कोरओवररन रेटपारीविपक्षी टीममैच की तारीखनतीजा
1ऑस्ट्रेलिया245/518.513.00दूसरीन्यूजीलैंड16 फरवरी 2018जीता
2न्यूजीलैंड243/620.012.15पहलीऑस्ट्रेलिया16 फरवरी 2018हारा
3न्यूजीलैंड226/820.011.30पहलीपाकिस्तान12 जनवरी 2024जीता
4ऑस्ट्रेलिया214/520.010.70पहलीन्यूजीलैंड17 फरवरी 2005जीता
4इंग्लैंड214/720.010.70पहलीन्यूजीलैंड9 फरवरी 2013जीता
6पाकिस्तान207/116.012.93दूसरीन्यूजीलैंड21 मार्च 2025जीता
6न्यूजीलैंड207/520.010.35पहलीवेस्टइंडीज6 नवंबर 2025जीता
8भारत204/419.010.73दूसरीन्यूजीलैंड24 जनवरी 2020जीता
9न्यूजीलैंड20419.510.28पहलीपाकिस्तान21 मार्च 2025हारा
9वेस्टइंडीज204/820.010.20दूसरीन्यूजीलैंड6 नवंबर 2025हारा

ईडन पार्क ऑकलैंड में T20I के सबसे बड़े मैच एग्रीगेट

रैंकपहली टीमदूसरी टीमकुल रनकुल विकेटकुल ओवररन रेटमैच की तारीख
1न्यूजीलैंडऑस्ट्रेलिया4881138.512.5616 फरवरी 2018
2न्यूजीलैंडपाकिस्तान4111135.511.4621 मार्च 2025
2न्यूजीलैंडवेस्टइंडीज4111340.010.276 नवंबर 2025
4न्यूजीलैंडभारत407939.010.4324 जनवरी 2020
5न्यूजीलैंडपाकिस्तान4061838.010.6812 जनवरी 2024
6न्यूजीलैंडश्रीलंका3921340.09.802 अप्रैल 2023
7न्यूजीलैंडइंग्लैंड3881640.09.709 फरवरी 2013
8न्यूजीलैंडऑस्ट्रेलिया3841540.09.6017 फरवरी 2005
9न्यूजीलैंडवेस्टइंडीज3591231.211.4527 नवंबर 2020
10न्यूजीलैंडपाकिस्तान3541438.39.1925 जनवरी 2018

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग