भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग यहां पर देख सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। भारत ने दूसरी पारी 3 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए हैं। दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। लेकिन बड़ा सवाल है कि भारत ओर इंग्लैंड के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट कहां,कैसे और कितने बजे से देखें।
यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग (live streaming)
इस मैच का लाइव प्रसारण Sony SIX, Sony TEN 3 और Sony TEN 4 पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV एप पर देखी जा सकेगी।
कैसा रहेगा मौसम (Weather Forecast)
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन का तापमान लगभग 18 डिग्री सेलसियस के आसपास रहेगा।
कब कितने बजे से देखें मैच (Match Timing)
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज सभी मुकाबले 3:30 बजे देखें जा सकते हैं।
टीमें
भारत:-रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड-रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मलान, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मोईन अली, सैम कुरैन, क्रेग ओवरटन, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन।