क्रिकेट

IND vs ENG: ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से लॉर्ड्स में रचा इतिहास, तोड़ा महान विव रिचर्ड्स का ये बड़ा रिकॉर्ड

पंत अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।

2 min read
Jul 13, 2025
भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला जमकर बोल रहा है। (Photo Credit - IANS)

Rishabh Pant, India vs England 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला जमकर बोल रहा है। लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भी पंत ने पहली पारी में 74 रन बनाए। हालांकि वे रनआउट हो गए और इस सीरीज में तीसरा शतक लगाने से चूक गए। पंत ने अपनी इस पारी में दो छक्के लगाए और इसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

ऋषभ पंत ने सर विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा

पंत अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। पंत के इंग्लैंड के खिलाफ 35 छक्के हो गए हैं। वहीं रिचर्ड्स ने अपने करियर में 24 छक्के लगाए थे। उनके अलावा इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी का नाम चौंकाने वाला है। साउदी ने इंग्लैंड के खिलाफ 30 छक्के लगाए हैं। वहीं चौथे नंबर पर यशस्वी जायसवाल और पांचवे स्थान पर कप्तान शुभमन गिल हैं। जायसवाल ने 27 और गिल ने 26 छक्के लगाए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

  1. ऋषभ पंत (भारत) – 35 छक्के
  2. विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) – 34 छक्के
  3. टिम साउदी (न्यूजीलैंड) – 30 छक्के
  4. यशस्वी जायसवाल (भारत) – 27 छक्के
  5. शुभमन गिल (भारत) – 26 छक्के

लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पंत ने 112 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इस पारी में उन्होंने बेन स्टोक्स की गेंद पर एक शानदार छक्का जड़कर न केवल अपना 17वीं टेस्ट अर्धशतक पूरा किया, बल्कि विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि, वह शतक से चूक गए और रन आउट होकर पवेलियन लौटे, लेकिन उनकी इस पारी ने भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान की। पंत ने केएल राहुल के साथ 141 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसने भारत को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड की भी बराबरी की

पंत की इस उपलब्धि ने उन्हें न केवल इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज बनाया, बल्कि भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर ला खड़ा किया। उनके नाम अब 88 छक्के हैं, जो पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बराबर है। वीरेंद्र सहवाग 90 छक्कों के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं, और पंत के पास जल्द ही इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है।

Also Read
View All

अगली खबर