
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: IANS)
Bangladesh vs Pakistan 1st ODI Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने का सपना टूटने के बाद अब पाकिस्तान टीम एक बार फिर से एक्शन में नजर आने वाली है। बांग्लादेश दौरे पर वह तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलने को तैयार है। इस सीरीज का पहला मुकाबला आज बुधवार 11 मार्च को ढाका में खेला जाना है। ये सीरीज दोनों टीमें के लिए 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारी की शुरुआत होगी, जो अगले साल दूसरे हाफ में खेला जाएगा। ऐसे में दोनों टीमें अपने खिलाड़ियों को परखने और 50 ओवर के वर्ल्ड कप से पहले बेस्ट टीम बनाने के लक्ष्य के साथ उतरेंगी। आइये जानें बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग आप कब और कहां देख सकते हैं?
तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी इस वनडे सीरीज में पाकिस्तान की कप्तानी कर रहे हैं। जबकि बाबर आजम को बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान इस मैच के लिए कुछ युवाओं को मौका देने की कोशिश कर रहा है। शाहीन ने बताया कि उनके तीन खिलाड़ी पहले मैच में डेब्यू करेंगे। शाहीन ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप के टॉप परफॉर्मर साहिबजादा फरहान भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला ODI बुधवार 11 मार्च 2026 को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार, दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा। इससे आधा घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित करेंगे।
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहले ODI की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं।
सौम्य सरकार, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद ह्रदय, लिटन दास (विकेट कीपर), अफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), महिदुल इस्लाम अंकोन, तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, सैफ हसन, शोरीफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, नाहिद राणा।
साहिबजादा फरहान, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, माज सदाकत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, फैसल अकरम, गाजी गोरी, साद मसूद, शमील हुसैन।
Published on:
11 Mar 2026 09:02 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
