
India vs New Zealand, Hamilton ODI Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला हैमिल्टन में खेला जाएगा। पिछले 12 घंटे हो रही रुक रुक कर बारिश की वजह से आउटफील्ड इतना गीला हो चुका है कि मैच के लिए टॉस समय पर नहीं हो सका। पहले इस मैच को सुबह 7.30 से आगे बढ़ाकर 8.02 बजे का कर दिया गया था लेकिन बारिश के फिर से आने की वजह से टॉस को फिर से टाल दिया गया। अब बारिश फिर रुक चुकी है और अंपायर्स ने मैच को को शुरू करने का समय सुबह 9.30 बजे निर्धारित किया है। अब यह मैच 50-50 ओवर की जगह 40-40 ओवर्स का होगा।
हालांकि सेडन पार्क के मौसम को लेकर तूफान की चेतावनी जारी हुई है। इसकी वजह से मैच पूरा मैच पूरा होने की संभावना कम नजर आ रही है। इसी मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया था, जहां टीम इंडिया द्वारा दिए गए 192 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने सिर्फ 18 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। अन्य ग्राउंड्स की तूलना में यहां कीवी टीम का रिकॉर्ड बेहतर है। हालांकि अगर यह मैच शुरू होता है तो मेजबानों पर सीरीज में बने रहने की चुनौती रहेगी। हालांकि यहां पिछले 12 मुकाबलों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है, जो पूरे 50 ओवर के हुए हैं।
पहले दोनों मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं और दोनों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, तो दूसरी ओर कीवी टीम चाहेगी कि वह सीरीज में बनी रहे।
मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और विल यंग।
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन और कुलदीप यादव।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं। टीम इंडिया सिर्फ एक बार यहां जीत हासिल कर पाई है, जबकि 6 में हुए हार झेलनी पड़ी है और 2022 में एक मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। यहां अब तक 61 वनडे मैच खेले गए हैं और 25 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को जीत मिली है, तो बाद में बैटिंग करने वाली टीमों ने 32 बार जीत हासिल की है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 229 रन है और दूसरे पारी में औसतन 200 रन ही बनते हैं। हालांकि इसी मैदान पर वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 363 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। यही नहीं हैमिल्टन में ही न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 350 रन का लक्ष्य भी हासिल कर लिया था।