क्रिकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें वनडे में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, एक साथ अपने नाम दर्ज किए 2 बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ 5th ODI: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में एक समय भारतीय टीम 200 के भीतर सिमटती नजर आ रही थी, लेकिन यहां से अर्शदीप सिंह ने 11वें नंबर पर आते ही 2 छक्‍के लगाए और भारत के स्‍कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। इन छक्‍कों के साथ अर्शदीप ने दो बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किए हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 11:42 AM IST
IND vs NZ 5th ODI, Arshdeep Singh,
भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

IND vs NZ 5th ODI, Arshdeep Singh ODI Records: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे की तरह शनिवार को माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी वनडे में भी भारतीय टीम की शीर्षक्रम बल्‍लेबाजी पूरी तरह फेल हो गई। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 42.1 ओवर में स्‍कोर बोर्ड पर सिर्फ 209 रन ही लगा सकी है। एक समय टीम इंडिया 200 के भीतर सिमटती नजर आ रही थी, लेकिन अक्षर पटेल और ईशान किशन की 46-46 रनों की पारियों और अंत में अर्शदीप सिंह के 4 गेंदों पर 2 छक्‍कों की मदद से 14 रन की पारी के दम पर 200 का आंकड़ा पार कर लिया। अर्शदीप ने इन दो छक्‍कों के साथ दो बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किए हैं।

अर्शदीप सिंह ने वेंकटेश प्रसाद और मोहम्‍मद शमी के क्‍लब में बनाई जगह

बता दें कि भारतीय टीम के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-11 पर बल्लेबाजी करते हुए अब तक तीन गेंदबाजों ने ही 2-2 छक्के जड़े हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में दो छक्‍के लगाकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब वह इस मामले में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और मोहम्मद शमी के खास क्‍लब में शामिल हो गए हैं। इस सूची में तीनों खिलाड़ी पेसर हैं।

वनडे में भारत के नंबर-11 बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के

छक्केखिलाड़ीकिसके खिलाफमैदानसाल
2वेंकटेश प्रसादपाकिस्तानटोरंटो1996
2मोहम्मद शमीश्रीलंकाफतुल्लाह2014
2अर्शदीप सिंहन्यूजीलैंडमाउंट माउंगानुई2026

पहली ही गेंद पर छक्‍का जड़कर हासिल की बड़ी उपलब्धि

अर्शदीप सिंह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए बतौर नंबर-11 बल्लेबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में जैकब डफी की पहली ही गेंद पर छक्‍का लगाकर यह खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है। उनसे पहले भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और मौजूदा स्‍टार पेसर जसप्रीत बुमराह ये कारनामा कर सके हैं। अब वह यह खास कीर्तिमान बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं।

वनडे में भारत के नंबर-11 बल्लेबाजों का पहली ही गेंद पर छक्का

खिलाड़ीगेंदबाजविरोधी टीममैदानसाल / टूर्नामेंट
वेंकटेश प्रसादइयान हार्वेऑस्ट्रेलियानैरोबी2000, चैंपियंस ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल
जसप्रीत बुमराहपैट कमिंसऑस्ट्रेलियामोहाली2019
अर्शदीप सिंहजैकब डफीन्यूजीलैंडमाउंट माउंगानुई2026
Updated on:
15 Nov 2026, 11:42 AM IST
Published on: