क्रिकेट

IND vs SL: ऋषभ पंत ने टेस्‍ट क्रिकेट में कर दिया कमाल, मैकुलम-स्‍टोक्‍स को पछाड़ अपने नाम किया सबसे तेज 100 छक्कों का विश्‍व रिकॉर्ड

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्‍ट में ऋषभ पंत ने सबसे तेज 100 छक्‍कों का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्‍होंने एडम गिलक्रिस्‍ट, ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्‍टोक्‍स जैसे दिग्‍गजों को पीछे छोड़ा है।
less than 1 minute read
Aug 18, 2026
ind vs sl 1st test, rishabh pant, fastest 100 sixes in tests,
भारतीय स्‍टार विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत। (फोटो सोर्स: IANS)

IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच जारी दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन ऋषभ पंत ने भारत के लिए 69 गेंदों 66 रनों की तेज अर्धशतकीय पारी खेली है। इस पारी में उन्‍होंने 8 चौके और दो छक्‍के भी लगाए हैं। इन दो छक्‍कों के साथ उन्‍होंने टेस्‍ट क्रिकेट में अपने 100 छक्‍के पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने सबसे तेज 100 छक्‍कों का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्‍होंने सिर्फ 89 टेस्‍ट पारियों में ये मुकाम हासिल करते हुए एड‍म गिलक्रिस्‍ट, ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्‍टोक्‍स को पीछे छोड़ दिया है, जिन्‍होंने 100 या उससे भी ज्‍यादा पारियां ली थीं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्‍लेबाज

रैंकबल्लेबाजटीम100 छक्के पूरे करने तक पारियांकुल छक्के
1ऋषभ पंतभारत89*100
2एडम गिलक्रिस्टऑस्ट्रेलिया137100
3ब्रेंडन मैकुलमन्यूजीलैंड176107
4बेन स्टोक्सइंग्लैंड220138

सबसे ज्‍यादा छक्‍के के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचे पंत

टेस्‍ट क्रिकेट में ऋषभ पंत सबसे छक्‍कों के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्‍ट में सबसे ऊपर इंग्‍लैंड पूर्व खिलाड़ी बेन स्‍टोक्‍स हैं, जिनके नाम 138 छक्‍के दर्ज हैं। उनके बाद दूसरे स्‍थान पर ब्रेंडन मैकुलम हैं, जिन्‍होंने अपने टेस्‍ट करियर में 107 छक्‍के लगाए। टॉप-10 की लिस्‍ट में दो और भारतीयों वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा के नाम भी शामिल हैं, जिन्‍होंने अपने टेस्‍ट करियर में क्रमश: 91 और 88 छक्‍के लगाए।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीटीमकरियरमैचपारियांरनछक्के
1बेन स्टोक्सइंग्लैंड2013-20261222207,273138
2ब्रेंडन मैकुलमन्यूजीलैंड2004-20161011766,453107
3ऋषभ पंतभारत2018-2026*51893,662100
4एडम गिलक्रिस्टऑस्ट्रेलिया1999-2008961375,570100
5टिम साउदीन्यूजीलैंड2008-20241071562,24598
6क्रिस गेलवेस्टइंडीज2000-20141031827,21498
7जैक्स कैलिसदक्षिण अफ्रीका1995-201316628013,28997
8वीरेंद्र सहवागभारत2001-20131041808,58691
9एंजेलो मैथ्यूजश्रीलंका2009-20251192128,21490
10रोहित शर्माभारत2013-2024671164,30188
Updated on:
18 Aug 2026 02:45 pm
Published on:
18 Aug 2026 02:31 pm