क्रिकेट

IND vs SL 2024: श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज से हार्दिक पंड्या बाहर! जानें किस खिलाड़ी को मिलेगी कमान?

India vs Sri Lanka ODI Series 2024: श्रीलंका के खिलाफ 2 अगस्त से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से हार्दिक पंड्या बाहर हो सकते हैं। रोहित शर्मा भी इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। ऐसे में सवाल ये है कि टीम की कमान किसे दी जाएगी।

less than 1 minute read

Team India ODI Captain Against Sri Lanka: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से टीम में वापसी करेंगे। हालांकि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) निजी कारणों से अगस्त में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने बताया कि हार्दिक पंड्या भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान थे. वह पूरी तरह फिट हैं और तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध भी हैं। लिहाजा वह टीम के कप्तान भी होंगे।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। श्रीलंका दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी। टी20 सीरीज 27 से 30 जुलाई तक पल्लेकेले में खेली जायेगी जबकि वनडे मुकाबले 2 से 7 अगस्त तक कोलंबो में होंगे। टी20 टीम की कमान हार्दिक संभालेंगे तो वनडे टीम का कमान केएल राहुल को सौंपी जा सकती है। हालांकि इस रेस में जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। राहुल की अगर टीम में वापसी नहीं होती है तो बुमराह को टीम की कमान सौंपी जा सकती है।

India vs Sri Lanka T20 का शेड्यूल

27 जुलाई- पहला टी20, पल्लेकेल
28 जुलाई- दूसरा टी20, पल्लेकेल
30 जुलाई- तीसरा टी20, पल्लेकेल

India vs Sri Lanka ODI का शेड्यूल

2 अगस्त- पहला वनडे, कोलंबो
4 अगस्त- दूसरा वनडे, कोलंबो
7 अगस्त- तीसरा वनडे, कोलंबो

Published on:
16 Jul 2024 02:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर