क्रिकेट

Team India Test Squad: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वाशिंगटन सुंदर समेत 3 खिलाड़ी बाहर

IND vs SL Test 2026, Team India Full Squad: मंगलवार को सुबह भारतीय चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया, जिसमें सारांश जैन नया चेहरा शामिल है।
2 min read
Jul 28, 2026
IND vs AFG
भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया (Photo: IANS)

Team India Full Squad For Sri Lanka Test Series 2026: श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम से 3 खिलाड़ियों को बाहर किया गया है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ स्क्वॉड का हिस्सा थे। इसमें वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे और नितीश कुमार रेड्डी शामिल हैं। मध्य प्रदेश के सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त को गॉल में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।

श्रीलंका के खिलाफ टीम में जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को चुना जरूर गया है लेकिन उनके खेलने पर सस्पेंश बरकरार है। BCCI के सेंटर ऑफ एक्सिलेस्ट से क्लियरेंस मिलने के बाद ही ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट में खेल सकेंगे। श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम को 4 दिवसीय अभ्यास मैच भी खेला जाएगा, जो कोलंबो में 7 अगस्त से शुरू होगा।

BCCI ने टीम ऐलान करते समय ये भी बताया कि सुंदर पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग 11 में चुने जाने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मध्य प्रदेश के मिस्ट्री स्पिनर सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिल सकता है। सारांश ने 118 फर्ट्स क्लास विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 2 हजार से ज्यादा रन भी बनाए हैं। हाल ही में खेले गए श्रीलंका A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियन टेस्ट मुकाबले में उन्होंने 6 विकेट चटकाए थे। इस प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं के प्रभावित किया।

WTC Points Table में हालत खराब

भारतीय टीम इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशन साइकल में 9 मैच खेल चुकी है और 4 मे में जीत हासिल की है। शुभमन गिल एंड कंपनी 48.15 जीत प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। भारतीय टीम को श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और फिर अगले साल जनवरी-फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया के पास फाइनल में पहुंचने का अभी भी मौका है। बस उसे अपने बचे हुए मुकाबलो में अच्छा प्रदर्शन किया है।

Updated on:
28 Jul 2026 10:05 am
Published on:
28 Jul 2026 09:30 am