
नई दिल्ली। सोमवार को लखनऊ के इकाना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रख दिया गया है। यहां पर मंगलवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाना है। स्टेडियम में पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच से पहले ही नाम बदल जाना काफी चौकाने वाला है। लखनऊ शहर में 24 साल बाद कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन हो रहा है। नाम बदलने की प्रथा उत्तरप्रदेश में कोई नई नहीं है। हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया था।
यह होगा पूरा नाम-
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट का नाम बदलकर अब 'भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' ( atal bihari vajpayee International Stadium ) रख दिया गया है। इस बात का आदेश आवास और शहरी नियोजन विभाग के मुख्य सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने कराया था जिसे गवर्नर राम नाइक ने स्वीकृति दी।
यह है स्टेडियम की दर्शक छमता-
यह स्टेडियम देश के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। इसकी छमता 50 हजार दर्शकों की है। साथ ही इस स्टेडियम में 9 पिचें हैं और शानदार ड्रेसिंग रूम का इंतजाम है। यह स्टेडियम 71 एकड़ में फैला हुआ है। 1 हजार कार पार्क होने के साथ इसमें 5 हजार 2 व्हीलर के पार्किंग की व्यवस्था भी है।फ्लड लाइट और मीडिया सेंटर की व्यवस्था विश्व स्तरीय है। साथ ही बारिश होने पर पानी निकासने की सुविधा भी आधुनिक है।
गवर्नर-सीएम पहुंचेंगे मैच देखने-
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को होने वाले T20 मैच को देखने प्रदेश के गवर्नर राम नाईक और प्रदेश के मुख्या मंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे। इसके साथ ही कई कैबिनेट मंत्री भी इस मैच का लुप्त उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री व गवर्नर के स्टेडियम में मौजूद रहने के कारण सुरक्षा की चाक-चौबंध व्यवस्था है।