क्रिकेट

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में शानदार प्रदर्शन का खोला राज़, बताया हर मैच से पहले करते हैं ये काम

IND vs ZIM 3rd T20: जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव सूर्यवंशी ने अपना पहला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता और वह पहली बार प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए। इसके बाद उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी का राज़ खोला।
2 min read
Jul 27, 2026
vaibhav suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Suryavanshi on His Form: रविवार को वैभव सूर्यवंशी की 81 रन की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी20 मुकाबले में 35 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मेन इन ब्ल्यू ने 3-0 से सीरीज में मेजबान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। इस मैच और साथ में सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इस अवॉर्ड को पाने के बाद सूर्यवंशी ने अपनी शानदार फॉर्म का राज़ खोला और बताया कि कैसे वह मैच में शॉट्स् खेलने से पहले प्रैक्टिस में उसी शॉट्स् का अभ्यास करते हैं। जिससे उन्हें काफी फायदा होता है।

सूर्यवंशी ने बताया हरारे क्यों है पसंद

सूर्यवंशी ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में दो अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 151 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सबसे तेजी से रन तो बनाए ही, साथ ही सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए। मैच के बाद अवॉर्ड लेने पहुंचे सूर्यवंशी ने कहा, "यह सपना सच होने जैसा पल है। अपना पहला मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड पाकर मैं बहुत खुश हूं। हरारे पहुंचने के बाद दो या तीन दिनों तक हमारी तैयारी बहुत अच्छी रही। मैंने यहां अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला था, इसलिए मुझे इस जगह पर खेलने में बहुत मजा आता है। सभी ने मेरा साथ दिया, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।"

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "मेरा खेल वैसा ही है जैसा मैं टी20 क्रिकेट में खेलता हूं। मैं बस टीम के लिए वही करने की कोशिश कर रहा था। तीनों मैचों में, मैंने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। अगर मुझे अच्छी शुरुआत मिलती, तो मैं पारी को और बड़ा बनाना चाहता था। यही मेरा एकमात्र तरीका था। मैं अभ्यास सत्र में, जो कुछ भी करता हूं, उसे मैच में दोहराने की कोशिश करता हूं।"

वैभव के तीनों मैचों का स्कोर

सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 में 49 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता। यह उनका पहला प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार भी था। इस युवा बल्लेबाज ने पहले मैच में 19 गेंदों पर 50 और दूसरे मैच में 9 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली थी।

मैच की बात करें तो, भारतीय टीम ने तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय टी20 अर्धशतक लगाया। इस युवा खिलाड़ी ने 49 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। इसके अलावा, ईशान किशन ने 29 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 25 रन की पारी खेली।

Updated on:
27 Jul 2026 07:00 am
Published on:
27 Jul 2026 07:00 am
Also Read
View All
Team India Schedule: पाकिस्तान से होगा टीम इंडिया का अगला बड़ा मुकाबला, देखें इस साल के सभी टी20 मैचों का शेड्यूल

Mirabai Chanu Struggle Story: आर्थिक तंगी के चलते चुनती थीं लकड़ियां, ऐसे वेटलिफ्टर बनी मीराबाई चानू, संघर्ष की कहानी ऐसी कि आंखों में आ जाएंगे आंसू

IND vs ZIM: बेकार गई रयान बर्ल की अर्धशतकीय पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप

अब्दुल्ला फजल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से बाहर, पीसीबी ने अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील को टीम में दी जगह

IND vs ZIM: सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के बावजूद प्रिंस यादव नहीं खेल पाये आखिरी टी20, अब सामने आई यह वजह