IND-W vs AUS-W: बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महज 23 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया और बाद में 50 गेंदों में शतक लगाने का कारनामा किया।
IND-W vs AUS-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने शनिवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच के दौरान महिला वनडे में किसी भारतीय की ओर से सबसे तेज शतक बनाया। इतना ही नहीं वह महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाली दूसरी क्रिकेटर भी बन गईं।
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने महज 23 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया और बाद में 50 गेंदों में शतक लगाने का कारनामा किया। महिला क्रिकेट में इस प्रारूप में किसी भारतीय की ओर से कम गेंदों का सामना करते हुए सबसे तेज शतक है। इससे पहले उन्होंने 70 गेंद में आयरलैंड के खिलाफ शतक ठोका था। इस तरह उन्होंने महिला वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक के अपने रिकॉर्ड में सुधार किया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे महिला वनडे मैच में स्मृति मंधाना ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैदान के चारों ओर आकर्षक बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी तरफ से आकर्षित कर लिया। स्मृति मंधाना ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और 5 छक्के संग शानदार 125 रन बनाकर आउट हुईं।
मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 45 गेंद vs न्यूजीलैंड (2012-13)
स्मृति मंधाना (भारत)- 50 गेंद vs ऑस्ट्रेलिया (2025)
करेन रोल्टन (ऑस्ट्रेलिया) - 57 गेंद vs साउथ अफ्रीका (2000-01)
बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) - 57 गेंद vs भारत (2024-25)
सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड - 59 गेंद vs आयरलैंड (2018)
चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका) - 60 गेंद vs न्यूजीलैंड ( 2023)
स्मृति मंधाना- 50 गेंद vs ऑस्ट्रेलिया (2025)
स्मृति मंधाना- 70 गेंद vs आयरलैंड (2025)
हरमनप्रीत कौर- 87 गेंद vs दक्षिण अफ्रीका(2024)
हरमनप्रीत कौर- 90 गेंद vs ऑस्ट्रेलिया(2017)
जेमिमा रोड्रिग्स- 90 गेंद vs आयरलैंड(2025)
हरलीन देयोल- 98 गेंद vs वेस्टइंडीज (2024)