क्रिकेट

T20 World Cup 2024 में भारत-पाक को फिर एक ही ग्रुप में रखने पर इस क्रिकेट बोर्ड ने लगाए गंभीर आरोप

T20 World Cup 2024 Schedule: आईसीसी ने वेस्‍टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इसी बीच एक देश के क्रिकेट बोर्ड ने भारत और पाकिस्तान को फिर से एक ही ग्रुप में रखने पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2024, 10:43 AM IST
ind_vs_pak.jpg

T20 World Cup 2024 Schedule: आईसीसी ने वेस्‍टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इसी बीच एक देश के क्रिकेट बोर्ड ने भारत और पाकिस्तान को फिर से एक ही ग्रुप में रखने पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, लंबे समय से आईसीसी टूर्नामेंट में आईसीसी चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान को एक ही ग्रुप में रखता आ रहा है। इस बार भी ऐसा ही किए जाने पर आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए आईसीसी की चुटकी ली है और आईसीसी को सवालों के घेरे में लाते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाया है।


टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए आईसीसी की ओर से जारी शेड्यूल में भारत और पाकिस्तान दोनों को ग्रुप-ए में रखा गया है। इस पर आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए लिखा है कि आईसीसी को भारत और पाकिस्तान को वर्ल्ड कप के एक ही ग्रुप में न रखने के लिए आखिर कितने पैसों की दरकार है?

आईसीसी भारत-पाक को इ‍सलिए रखती है एक ग्रुप में!

दरअसल, विश्‍व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का दोनों देशों के फैंस के साथ दुनियाभर बेसब्री से इंतजार रहता है। दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले मैच को रिकॉर्डतोड़ दर्शक देखते हैं। इसी वजह से आईसीसी दोनों को एक ही ग्रुप में रखती है, ताकि ग्रुप स्टेज में दोनों के बीच एक मुकाबला जरूर हो। 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भी दोनों देशों को एक ही ग्रुप में रखा गया था।

यह भी पढ़ें : डेविड वॉर्नर जाते-जाते तोड़ गए वीवीएस लक्ष्मण और एबी डी विलियर्स के रिकॉर्ड


9 जून को खेला जाएगा भारत-पाक मैच

बता दें कि 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीम हिस्सा ले रही हैं। भारत को ग्रुप ए में रखा गया है। जिसमें पाकिस्तान के अलावा आयरलैंड, यूएसए और कनाडा की टीम है। इस टूर्नामेंट का आगाज 1 जून से होगा। जबकि टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी और इसके बाद 9 जून को भारत बनाम पाकिस्‍तान महामुकाबला खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : वॉर्नर विदाई भाषण के दौरान हुए भावुक, शानदार फेयरवेल देख आंखों से छलके आंसू

Published on:
Also Read
View All
NZA vs INDA: भारत का तीसरे दिन जबरदस्‍त कमबैक, देवदत्‍त पडिक्‍कल के 199 रन के दम पर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ हासिल की 284 रन की बड़ी बढ़त

इंग्लैंड को कर दिया था जीता घोषित, खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से मिला लिए थे हाथ, लेकिन फिर हुआ ऐसा ‘चमत्कार’ और जीत गया पाकिस्तान

ईशान किशन तीसरे T20I से भी हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिला बल्‍ले से धमाल मचाने का एक और मौका

‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसी पारी नहीं देखी’, शादाब और हारिस की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी के मुरीद हुए शाहीन अफरीदी

Pakistan ODI Tri-Series: इंग्लैंड हार की हैट्रिक के बाद अब भी पहुंच सकता है फाइनल में, समझें पूरा समीकरण