क्रिकेट

IND vs AUS 4th Test Updates: बॉक्सिंग डे टेस्‍ट ऑस्‍ट्रेलिया ने 184 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 से अजेय बढ़त बनाई, पढ़ें आखिरी दिन के मैच का पूरा हाल

India vs Australia 4th Test Day 5 Updates: ऑस्‍ट्रेलिया के 340 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 155 रन पर ढेर हो गई। इस तरह ये मुकाबला ऑस्‍ट्रेलिया ने 184 रन से जीत लिया।

less than 1 minute read

India vs Australia 4th Test Day 5 Updates: बॉक्सिंग डे टेस्‍ट आखिरी दिन सोमवार को रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मेलबर्न टेस्‍ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए और ऑस्‍ट्रेलिया को 105 रन की बढ़त मिली। फिर ऑस्‍ट्रेलिया की दूसरी पारी पांचवें दिन 234 रन पर खत्‍म हुई और भारत को आखिरी दिन 340 रन का लक्ष्‍य मिला। इसके जवाब में भारतीय टीम महज 155 रन पर ही सिमट गई और ये मैच ऑस्‍ट्रेलिया ने 184 रन से जीत लिया। इसके साथ ही सीरीज में मेजबान टीम ने 2-1 से अजेय बढ़त बना ली है। अब अगला मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर