क्रिकेट

IND vs ENG 4th Test, Day 1 : भारत की पहली पारी 191 रन पर सिमटी, इंग्लैंड ने बनाए 3/53

इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट ने चौथे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
3 min read
• •
Updated: 2 Sep 2021, 11:52 PM IST
jasprit_bumrah.jpg

क्रिस वोक्स (4/55) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन गुरूवार को भारत की पहली पारी 191 रन पर ढेर कर दी। इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में तीन विकेट पर 53 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 138 रन पीछे चल रहा है। स्टंप्स तक डेविड मलान 46 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन और क्रैग ओवरटन एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह को दो और उमेश यादव को अबतक एक विकेट मिला है।

भारत को पहली पारी में ढेर करने के बाद उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने छह रन के स्कोर पर रोरी बर्न्स (5) और हसीब हमीद (0) के विकेट गंवाए। इसके बाद उमेश ने कप्तान जोए रूट को बोल्ड कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। रूट ने 25 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रन बनाए।

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (11) का विकेट कुल 28 के योग पर गंवाया। इसके कुछ देर बाद लोकेश राहुल रॉबिंसन की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। राहुल ने 44 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 17 रन बनाए। टीम इंडिया जब तक दोहरे झटके से संभल पाती तब तक एंडरसन ने जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराकर चेतेश्वर पुजारा (4) को आउट किया। लंच के बाद रवींद्र जडेजा (10) बनाकर आउट हुए।

इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने टीम की पारी को आगे बढ़ाते हुए स्कोर 100 के पार पहुंचाया पर वो भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और रॉबिंसन का शिकार हो गए। कोहली ने 96 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 50 रन बनाए। कप्तान के आउट होने के बाद उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (14) आउट होकर छठे बल्लेबाज के रुप में पवेलियन लौटे। तीसरे सत्र में एक ओर जहां शार्दुल ठाकुर ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया तो वहीं ऋषभ पंत (9) रन बनाकर आउट हुए और वह एक बार फिर विफल रहे।

पंत के आउट होने के बाद शार्दुल 36 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्के की मदद से सर्वाधिक 57 रन बनाकर आउट हुए। इसके तुरंत बाद बुमराह खाता खोले बिना रन आउट हुए। फिर उमेश (10) आखिरी बल्लेबाज के रुप में आउट हुए जबकि मोहम्मद सिराज एक रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से वोक्स के अलावा ओली रॉबिंसन ने तीन विकेट लिए जबिक जेम्स एंडरसन और ओवरटन को एक-एक विकेट मिला।

इशांत और शमी बाहर
भारतीय टीम ने चौथे टेस्ट मैच में अपनी टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। हालांकि बल्लेबाजों में कोई बदलाव नहीं किए। लेकिन गेंदबााजों में इंशात शर्मा और मोहम्मद शमी को बाहर कर शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव को टीम में लिया गया है। हालांकि, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी दोनों ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे।

अश्विन को फिर नहीं मिला मौका
टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को लगातार 4 टेस्ट मैचों में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं हैं। वह अपनी बार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस यही उम्मीद लगाए बैठे कि उन्हें जल्द ही मौका मिलेगा।

टीमें
भारत—रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।

Updated on:
2 Sep 2021, 11:52 PM IST
Published on: